{"_id":"62ea0c539697ff5a21289fa9","slug":"iit-madras-student-sexually-assaulted-by-canteen-worker-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Madras: आईआईटी मद्रास के कैंटीन कर्मचारी पर छात्रा के यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT Madras: आईआईटी मद्रास के कैंटीन कर्मचारी पर छात्रा के यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार
Wed, 03 Aug 2022 11:19 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:19 AM IST
सार
आरोपी चंद्र कुमार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
IIT Madras
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास/IIT Madras में 24 वर्षीय कैंटीन कर्मचारी को एक छात्रा के यौन उत्पीड़न की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने 24 जुलाई को संस्थान के परिसर में यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप लगाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मंगलवार को कैंटीन कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि 24 जुलाई को देर रात वह अपने हॉस्टल वापस जा रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला किया और साइकिल से गिर जाने पर उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। हालांकि, छात्रा वहां से किसी तरह भागने में सफल रही और अपने छात्रावास लौट आई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने क्या कहा?
सहायक पुलिस आयुक्त सी सुब्रमण्यम ने बताया है कि पुलिस ने मामले में आरोपी चंद्र कुमार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
संस्थान का भी बयान आया
पूरे मामले पर आईआईटी मद्रास की ओर से भी जानकारी दी गई है। संस्थान ने बताया है कि छात्रा के एक दोस्त ने घटना के दो दिन बाद मामले की सूचना दी थी। संस्थान ने तुरंत जांच शुरू करते हुए कैमरों के फुटेज के चेक किया और लगभग 300 लोगों की तस्वीरें साझा कीं, जो छात्रा द्वारा दिए गए विवरण से मेल खाते थे। इसके साथ ही ड्यूटी पर कम से कम 35 लोगों की एक पहचान परेड भी आयोजित की गई थी। बता दें कि आईआईटी मद्रास का कैंपस पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां हर 100 मीटर पर एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X