{"_id":"5d3559368ebc3e6cdd4a97bb","slug":"iit-madras-admission-open-know-more-changes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दे रहा दाखिले का मौका, कर सकते हैं अब बीटेक डिग्री के साथ एमबीए की पढ़ाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी दे रहा दाखिले का मौका, कर सकते हैं अब बीटेक डिग्री के साथ एमबीए की पढ़ाई
Mon, 22 Jul 2019 12:05 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
देश में पहली बार आईआईटी बीटेक डिग्री के साथ-साथ एमबीए की पढ़ाई भी करा रहा है। अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में इंजीनियरिंग के साथ विद्यार्थी मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कर सकेंगे। 5 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में विद्यार्थी को बीटेक के साथ टेक एमबीए की डिग्री भी मिलेगी।
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास का डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज शैक्षणिक सत्र 2019-20 से 5 वर्षीय इंटर डिसप्लनेरी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। पासआउट होने पर विद्यार्थी को स्नातक में बीटेक डिग्री और स्नातकोत्तर की एमबीए की डिग्री मिलेगी। अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम के छात्र टेक एमबीए प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रमुख प्रोफेसर जी अरुण कुमार के मुताबिक, बीटेक डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे तीसरे और चौथे वर्ष के सभी छात्र टेक एमबीए प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगे। बीटेक के साथ टेक एमबीए में दाखिला एप्टीट्यूड टेस्ट और पसर्नल इंटरव्यू के आधार पर होगा। अधिकतर छात्र बीटेक के बाद एमबीए प्रोग्राम में दाखिला लेते हैं। हालांकि, यहां विद्यार्थियों को बीटेक के साथ एमबीए प्रोग्राम की पढ़ाई का भी मौका मिलेगा। ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में छात्रों को मार्केट डिमांड के आधार पर एमबीए में नए तरह के पाठ्यक्रम में पढ़ाई कराई जाएगी। पाठ्यक्रम में तकनीक और मैनेजमेंट को शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम डिजाइन करते समय मार्केट डिमांड के साथ रोजगार की संभावनाओं पर भी फोकस किया गया है। आईआईटी मद्रास प्रबंधन के मुताबिक, ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिला विंडो ओपन है। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी के लिए आईआईटी मद्रास की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X