JEE NEET 2020: मौका! जेईई-नीट परीक्षा की तैयारी के लिए IIT/IIM से पढ़े फैकल्टी से लें 7 दिन की फ्री मास्टर क्लास
जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 'सफलताडॉटकॉम' सुनहरा अवसर लाया है। NEET/JEE प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी safalta.com के जरिए आज से ही IIT/IIM से पढ़े हुए फैकल्टी से फ्री में सात दिन की मास्टर कक्षाएं ले सकते हैं। इस साल जेईई और नीट की परीक्षा सितंबर में आयोजित होनी है। आईआईटी व आईआईएम से पढ़े हुए फैकल्टी विद्यार्थियों को आज यानी 25 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक फ्री में मास्टर कक्षाएं देंगे।
इस साल मेडिकल में प्रवेश के लिए होने वाली NEET की परीक्षा 13 सितंबर और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को संपन्न होगी। नीट परीक्षा के लिए 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि जेईई के लिए 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इस तरह इस साल 24 लाख से ज्यादा विद्यार्थी नीट व जेईई की परीक्षा देंगे।
विद्यार्थियों को पढ़ाएगी IIT और IIM से पढ़े फैकल्टी
'सफलताडॉटकॉम' के सात दिन के फ्री ऑनलाइन कोर्स में आईआईटी बॉम्बे, एनआईटी भोपाल और आईआईटी जोधपुर से पढ़े विभिन्न एक्सपर्ट फैकल्टी विद्यार्थियों को पढ़ाएगी। विद्यार्थियों को गणित विषय की तैयारी आईआईटी बॉम्बे से बीटेक विशाल गर्ग, एनआईटी भोपाल से बीटेक निकिता भोभारिया और आईआईटी जोधपुर से बीटेक अंकुश गर्ग कराएंगे।
इसी तरह से भौतिक विज्ञान विषय की तैयारी आईआईटी कानपुर से बीटेक और आईआईएम लखनऊ से एमबीए विवेक वार्ष्णेय, आईआईटी खड़गपुर से बीटेक देवीलाल पालीवाल और आईआईटी बॉम्बे से बीटेक रितेश अग्रवाल कराएंगे। रसायन विज्ञान विषय की तैयारी एनआईटी से बीटेक हिमांशु मिश्रा, आईआईटी बॉम्बे से बीटेक नितीश जैन और वरिष्ठ फैकल्टी रमेश पांडे पढ़ाएंगे। विद्यार्थियों को जीवविज्ञान विषय की कक्षा माइक्रोबायोलॉजी में स्नातकोत्तर मधुमिता सिंह, डेंटल सर्जरी में स्नातक डॉ आयुषी रावत और फार्मेसी में स्नातकोत्तर गुंजन राव एवं डॉ विजय उपाध्याय पढ़ाएंगे।
सात दिन की फ्री क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन करें- https://bit.ly/3jGCWnV
कमेंट
कमेंट X