JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड के नतीजे होने के बाद अब शुरू होगी काउंसलिंग, 19 जून करें आवेदन
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने JEE एडवांस्ड 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JEE Advanced Result 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने 18 जून 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने 341/360 अंकों के स्कोर के साथ जेईई एडवांस 2023 परीक्षा में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल किया है। जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की टॉपर महिला भी हैदराबाद जोन से हैं। नयकांति नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है। उन्होंने 298/360 स्कोर हासिल किया है।
कॅरिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट में विद्यार्थियों की आल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगिरी रैंक भी जारी होगी। पूर्व में जारी की गई आंसर की के लिए विद्यार्थियों के फीडबैक भी ले लिए गए हैं। परिणामों में काउंसलिंग के लिए क्वालीफाइड विद्यार्थी ही 23 आईआईटी की 16598 (गत वर्ष तक) सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। यूं तो जेईई-एडवांस्ड इनफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को विषयवार एवं औसतन दोनों कटऑफ पहले ही घोषित की जा चुकी है।
सामान्य श्रेणी के लिए विषयवार 10 प्रतिशत व औसतन 35 प्रतिशत तथा ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 9 प्रतिशत एवं औसतन 31.5 प्रतिशत है। वहीं एससी व एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 5 प्रतिशत एवं औसतन 17.5 प्रतिशत है। परन्तु गत वर्षों में भी पूर्व में जारी कटआफ को कम किया गया था।
गत वर्ष आईआईटी की कुल 16598 सीटों के लिए (सुपेरनुमेररी मिलाकर) 40712 विद्यार्थी इससे पूर्व 2021 में कुल 16053 सीटों के लिए 43204 विद्यार्थी इससे पूर्व वर्ष 2020 में 12463 सीटों के लिए 38705 विद्यार्थी एवं 2019 में आईआईटी की कुल 11279 सीटों के लिए 31988 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए क़्वालीफाई किया गया था। इस वर्ष आईआईटी में लड़कियों के लिए कोटा 20 प्रतिशत एवं ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन को 10 प्रतिशत रखा गया है, जिसे देखते हुए इस वर्ष भी आईआईटी में सीटें बढ़ सकती हैं और गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा विद्यार्थियों को काउंसलिंग कॉल आ सकते हैं। इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कुल 360 अंकों की हुई, जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 180 -180 अंकों के थे।
19 जून से काउंसलिंग
आहूजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के अगले दिन ही आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग 19 जून से 31 जुलाई के मध्य 6 राउंड में होगी। काउंसलिंग में विद्यार्थियों को 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 35 जीएफटीआई सहित 116 कॉलेजों की 700 से अधिक कॉलेजज ब्रांचेज को प्राथमिकता के घटते क्रम में भरना होगा।
कमेंट
कमेंट X