फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JEE Advanced Registrations Begins apply online at jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड के आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे कहां करें आवेदन

Sun, 30 Apr 2023 03:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 03:47 PM IST
सार

JEE Advanced 2023: आईआईटी दाखिलों के लिए जेईई एडवांस्ड के आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। जेईई मेन क्वालिफाई कर चुके 2.50 लाख छात्र इसके लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
IIT JEE Advanced Registrations Begins apply online at jeeadv.ac.in
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Advanced 2023 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी ने जेईई मेन क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2023 के लिए आज यानी 30 अप्रैल, 2023 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

IIT गुवाहाटी ने पहले भारतीय विदेशी नागरिकों (OCI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और विदेशी छात्रों के लिए 24 अप्रैल, 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 के लिए पंजीकरण शुरू किया था। JEE एडवांस्ड 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए 07 मई, 2023 को बंद होगा। जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 04 जून, 2023 को आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Advanced 2023  पंजीकरण आवेदन शुल्क

भारतीय नागरिक : भारतीय नागरिकों के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,900 रुपये है, जबकि महिला आवेदकों के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,450 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

ओसीआई/पीआईओ कार्डधारक : सामान्य श्रेणी से संबंधित ओसीआई/पीआईओ कार्डधारकों को 2,900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, OPEN (GEN-PwD) और महिला उम्मीदवारों (GEN और GEN-PwD) को 1,450 रुपये का भुगतान करना होगा।

विदेशी नागरिक: विदेशी नागरिकों के लिए, आवेदन शुल्क उनके निवास के देश के आधार पर भिन्न होता है। सार्क देशों के उम्मीदवारों को 90 अमेरिकी डॉलर (लगभग 7,500 रुपये) का भुगतान करना होगा, जबकि गैर-सार्क देशों के उम्मीदवारों को 180 अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) का भुगतान करना होगा।

JEE Advanced 2023 ऐसे करें आवेदन

जेईई एडवांस 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-

  • जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर लॉग ऑन करें।

  • होम पेज पर 'जेईई एडवांस्ड 2023' रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने आप को पंजीकृत करें और अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • जेईई एडवांस्ड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed