JAM 2025: आईआईटी जैम की अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ घोषित, देखें अपने विषय के न्यूनतम अंक
IIT JAM Final Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने जैम 2025 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने विषय के कट-ऑफ अंक और आधिकारिक उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM Cut-off 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने 2025 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ अंक आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने विषय के कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी और न्यूनतम कट-ऑफ अंक चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के प्रमुख IITs और अन्य संस्थानों में एमएससी, एमएस (रिसर्च) और अन्य पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश मिलता है, जो उम्मीदवार जैम 2025 कट-ऑफ को पार करेंगे, वे आगे की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: जेके सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
आईआईटी जैम 2025 कट-ऑफ (श्रेणी-वार)
| विषय | सामान्य (GEN) | ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | एससी/एसटी/दिव्यांग |
|---|---|---|---|
| जैव प्रौद्योगिकी (BT) | 24.46 | 22.01 | 12.23 |
| रसायन विज्ञान (CY) | 25.83 | 23.24 | 12.91 |
| अर्थशास्त्र (EN) | 42.55 | 38.29 | 21.27 |
| भूविज्ञान (GG) | 21.06 | 18.95 | 10.53 |
| गणित (MA) | 19.90 | 17.91 | 9.95 |
| गणितीय सांख्यिकी (MS) | 8.75 | 7.87 | 4.37 |
| भौतिकी (PH) | 14.66 | 13.19 | 7.33 |
24 मार्च को स्कोरकार्ड होगा अपलोड
आईआईटी जैम 2025 के परिणाम 18 मार्च को घोषित किए गए थे, और अब 24 मार्च को संस्थान द्वारा स्कोरकार्ड अपलोड किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है, उन्हें अपने आवेदन में कार्यक्रम की प्राथमिकताएं, शैक्षिक योग्यता, अंक/सीजीपीए, श्रेणी और दिव्यांगता स्थिति जैसी जानकारी प्रदान करनी होगी। इसके साथ ही, 750 रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क भी देना होगा।
22 आईआईटी में मिलेगा प्रवेश
जैम 2025 स्कोर के आधार पर 22 आईआईटी में 2,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार एमएससी, एमएससी (टेक), एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक, डुअल डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी और एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक उम्मीदवार को एक अखिल भारतीय रैंक (AIR) दी जाएगी, जो उनके प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कमेंट
कमेंट X