फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2024 mock test link activated at jam.iitg.ac.in, Correction window will be open onb 24 Nov

JAM 2024: आईआईटी मद्रास ने किया मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, शुरू करें प्रैक्टिस; जानें कब खुलेगी करेक्शन विंडो

Mon, 20 Nov 2023 01:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 01:02 PM IST
सार

IIT JAM 2024: भारतीय प्रोद्यौगिकी  संस्थान, मद्रास ने आईआईटी जैम परीक्षा (IIT JAM 2024) के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है। आवेदन पत्र में बदलाव के लिए सुधार विंडो नीचे बताई तिथि से खुलेगी। पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
IIT JAM 2024 mock test link activated at jam.iitg.ac.in, Correction window will be open onb 24 Nov
IIT JAM 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IIT JAM 2024: अगर आप आईआईटी से मास्टर्स करने के इच्छुक हैं और जेएएम परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, भारतीय प्रोद्यौगिकी  संस्थान, मद्रास ने आईआईटी जैम परीक्षा (IIT JAM 2024) के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in पर जाकर मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आईआईटी जेएएम परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2024 को होना निर्धारित है। परीक्षा दो शिफ्ट्स में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट शाम 02.30 बजे से 05.30 बजे तक होगी। उम्मीदवार 8 जनवरी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और परिणाम 22 मार्च को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी में मिलेगी मदद

उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए JAM मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वास्तविक परीक्षा के दौरान समय की खपत को कम करने के लिए पहले से ही मॉक टेस्ट का प्रयास करें।

विज्ञापन

इस दिन खुलेगी सुधार विंडो

इसके अलावा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) ने भी JAM 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलने को स्थगित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। इससे पहले, एप्लिकेशन सुधार विंडो 20 नवंबर को खुलने वाली थी।

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आईआईटी JAM 2024 करेक्शन विंडो पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करें और सुधार प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • आवश्यक परिवर्तन करें और सबमिट करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed