फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2023 scorecard releasing tomorrow JOAPS know how to download at jam.iitg.ac.in

IIT JAM 2023 Scorecard: आईआईटी गुवाहाटी कल जारी करेगा जैम का स्कोरकार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 03 Apr 2023 01:01 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

IIT JAM 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी कल यानी सोमवार, तीन अप्रैल 2023 को IIT JAM 2023 का स्कोरकार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन
IIT JAM 2023 scorecard releasing tomorrow JOAPS know how to download at jam.iitg.ac.in
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT JAM 2023 Scorecard Releasing Tomorrow: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी कल यानी तीन अप्रैल 2023 को IIT JAM 2023 का स्कोरकार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब स्कोरकार्ड जारी होने के बाद देख सकते हैं। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर उपलब्ध होगा। इससे पहले आईआईटी गुवाहाटी ने 21 मार्च 2023 को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट बुधवार, 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाना था, लेकिन इसे एक दिन पहले ही जारी कर दिया गया था। 
विज्ञापन

IIT JAM 2023 स्कोर कार्ड कल यानी 03 अप्रैल, 2023 को जारी किया जाएगा और प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे और 25 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगे। IIT JAM 2023 एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है जो सात विषयों - जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA), भौतिकी (PH) में आयोजित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT JAM 2023 के स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs द्वारा 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाएगा। छात्र अपना IIT JAM 2023 रिजल्ट अभी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पर नवीनतम अपडेट के लिए, IIT संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-jam.iitg.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिखाई देने वाले JOAPS 2023 लॉगइन टैब पर क्लिक करें।

  • एक नया लॉगइन पेज खुलेगा।

  • अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • स्कोरकार्ड तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed