फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2022 Admit Card released for pg courses admissions at jam.iitr.ac.in 

IIT JAM 2022 Admit Card: आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड, यहां देखें डिटेल  

Sun, 16 Jan 2022 07:24 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 16 Jan 2022 07:24 PM IST
सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IIT JAM 2022 Admit Card released for pg courses admissions at jam.iitr.ac.in 
IIT JAM 2022 Admit Card: - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा(जैम) के प्रवेश पत्र रविवार को जारी कर दिए हैं। आईआईटी जैम को आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित किया जा रहा है। छात्र दो वर्ष के एमएससी, संयुक्त एमएससी व पीएचडी पाठ्यक्रम, एमएससी व पीएचडी डिग्री व अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में देश भर की आईआईटी में पढ़ने के लिए परीक्षा देंगे।

विज्ञापन

आईआईटी जैम 2022 प्रवेश पत्र को छात्र आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाकर डाइनलोड कर सकते हैं। आईआईटी जैम 2022 प्रवेश परीक्षा 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र पहले 4 जनवरी, 2022 को जारी किए जानें थे। लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से यह जारी नहीं हो सके और इन्हें आज रविवार को जारी कर दिया गया है। छात्र अपने प्रवेश पत्रों को वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपनी नामांकन आईडी, पासवर्ड को लॉग इन पर लिखना होगा। छात्र अपने प्रवेश पत्र में लिखी गई सूचना की अच्छी तरीके जांच कर लें। 

विज्ञापन

IIT JAM 2022 Admit Card में गलती मिलने पर दें सूचना 

आईआईटी जैम 2022 प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद छात्रों को इसमें किसी भी प्रकार की गलती की जानकारी पता चलती है, तो छात्र अधिकारी को सूचना दें। छात्रों की स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में परीक्षा को कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। छात्र परीक्षा केंद्रों में शारीरिक दूरी बनाकर रखें और मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचें। 


IIT JAM 2022 Admit Card को ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवारों को मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर जेएएम 2022 प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लॉग इन लिंक खुल जाएगा। 
  • अब प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए जानकारियों को लिखें। 
  • उम्मीदवार लॉग इन इन करते हुए नामांकन संख्या, ईमेल आईडी और पासवर्ड को लिखें। 
  • जानकारियां लिखने के बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब अपने प्रवेश पत्र की जांच करते हुए उसे डाउनलोड कर लें।
  • प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed