फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT-Guwahati President Droupadi Murmu inaugurates supercomputer facility Param Kamrupa

IIT Guwahati: राष्ट्रपति मुर्मू ने आईआईटी-गुवाहाटी में सुपर कंप्यूटर सुविधा परम कामरूप का उद्घाटन किया

Thu, 13 Oct 2022 11:15 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 11:15 PM IST
सार

मुर्मू ने असम में धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी उद्घाटन किया और डिब्रूगढ़ और जबलपुर, मध्य प्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के क्षेत्रीय संस्थानों की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
IIT-Guwahati President Droupadi Murmu inaugurates supercomputer facility Param Kamrupa
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी/IIT Guwahati में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने वर्चुअली इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत सुपरकंप्यूटर सुविधा, 'परम कामरूप' का उद्घाटन और आईआईटी गुवाहाटी में उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव घटकों के डिजाइन और विकास के लिए एक प्रयोगशाला शामिल है।

विज्ञापन


अन्य कई उद्घाटन भी किए
मुर्मू ने असम में धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी उद्घाटन किया और डिब्रूगढ़ और जबलपुर, मध्य प्रदेश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के क्षेत्रीय संस्थानों की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


आईआईटी-जी को पूर्वोत्तर में अन्य संस्थानों को बढ़ावा देने की जरूरत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ज्ञान-आधारित समाज तथा देश की समस्याओं के प्रौद्योगिकी आधारित समाधान के महत्व को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही इस संदर्भ में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका को भी रेखांकित किया। राष्ट्रपति गुरुवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी से केंद्र और राज्य की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद बोल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत सुपर कंप्यूटर 'परम कामरूप' का उद्घाटन और आईआईटी-गुवाहाटी में उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव घटकों के डिजाइन और विकास के लिए एक प्रयोगशाला शामिल है। मुर्मू ने धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया और उसी कार्यक्रम में असम के डिब्रूगढ़ और मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के क्षेत्रीय संस्थानों की आधारशिला रखी। राष्ट्रपति ने आईआईटी-गुवाहाटी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इस क्षेत्र में संस्थान की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर में एकमात्र आईआईटी होने के नाते, इसे इस क्षेत्र में अन्य संस्थानों को संवारने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, ताकि वे हमारी सीमाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार और रक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर सकें और क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तकनीकी समाधान प्रदान कर सकें। मुर्मू ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को ज्ञान-आधारित समाज बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भी आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने भारत में अनुसंधान की सदियों पुरानी परंपरा का भी उल्लेख किया और वर्तमान समय में इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुर्मू ने कहा कि प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के दूर-दराज के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा, केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार और आईआईटी-गुवाहाटी के निदेशक टीजी सीताराम और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। राष्ट्रपति असम के दो-दिवसीय दौरे पर हैं।


त्रिपुरा में राष्ट्रपति मुर्मू ने दो ट्रेनों के विस्तार को दी हरी झंडी
इससे पहले, गुरुवार सुबह अगरतला में उत्तर सीमांत रेलवे की दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी ट्रेन का अगरतला तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई और फिर अगरतला-जिरीबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार खोंगसांग, मणिपुर तक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed