{"_id":"6613335fd88156df9103dda4","slug":"iit-delhi-youth-speak-forum-amar-ujala-knowledge-partner-tricks-to-develop-leadership-abilities-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ स्पीक फोरम: IIT-D में युवाओं को सिखाई गई लीडरशिप; छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ लैंगिक संवेदनशीलता पर जोर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूथ स्पीक फोरम: IIT-D में युवाओं को सिखाई गई लीडरशिप; छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ लैंगिक संवेदनशीलता पर जोर
Mon, 08 Apr 2024 05:29 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:29 AM IST
सार
मेयर शैली ओबेरॉय ने छात्रों को अपनी क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उन्होंने बताया कि तकनीक के दौर में छात्र किस तरह इसे क्रांति के रूप में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
IIT Delhi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेंडर के आधार पर जागरूक करना है। इस दौरान युवाओं के लिए सीवी बनाने की कार्यशाला, नेटवर्किंग, पैनल वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान युवाओं के नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में स्कूली छात्रों के साथ कॉलेज छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे। युवा अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों से मुखातिब हुए। कार्यक्रम में छात्रों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
इस आयोजन में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर रहा। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मुख्य वक्ताओं के साथ बातचीत करने का मौका मिला और पैनल चर्चा स्थान के माध्यम से दुनिया के मुद्दों पर उनके विचारों को समझने और अपने आस-पास एक बेहतर समुदाय बनाने के गुर सीखने का मौका मिला।
विज्ञापन
वहीं, नवाचार और उपभोग की शक्ति और युवा लोग समाधान में किस तरह अपना योगदान दे सकते हैं, इसके बारे में उत्साही चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में फाइनेंस एजुकेटर व बिजनेस कोच पुष्कर राज ठाकुर, एजुकेशन इन्फ्लुएंसर हिमांशी सिंह, दिल्ली एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय व पत्रकार शुभांकर मिश्रा प्रथम सत्र में शामिल हुए। वहीं, दूसरे सत्र में निकोले एसोसिएट्स की फाउंडर मिताली निकोरे, फैशन इन्फ्लुएंसर इशिता मंगल, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से श्रुति कपूर ने जेंडर समानता को लेकर पैनल चर्चा की। अशोक एंड प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के संस्थापक विनीत गुप्ता, फोर के डायरेक्टर जनरल जितेंद्र दास, बिजनेस कंटेंट क्रिएटर नितिन जोशी ने अंतिम सत्र का संचालन किया।
विज्ञापन
शिक्षकों को मूल्यों पर देना होगा ज्यादा ध्यान
मेयर शैली ओबेरॉय ने छात्रों को अपनी क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उन्होंने बताया कि तकनीक के दौर में छात्र किस तरह इसे क्रांति के रूप में बदल सकते हैं। वहीं, एजुकेशन इन्फ्लुएंसर हिमांशी सिंह ने कहा कि शिक्षकों को पढ़ाने के लिए रोचक तरीके विकसित करने होंगे। इसमें उन्हें मूल्यों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। वहीं, उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर वह सोशल मीडिया में शिक्षा से जुड़े चैनल बनाते हैं तो उन्हें अपनी लक्षित दर्शकों को ध्यान में रखना जरूरी है। इस दौरान छात्रों ने अपने सवाल भी उनसे पूछे। इसी तरह बिजनेस कोच पुष्कर राज ठाकुर ने कहा कि युवाओं को ट्रेडिंग से रूबरू कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि पैसे लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X