फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Delhi will release JAM 2025 provisional answer key tomorrow at jam2025.iitd.ac.in, Check here

IIT JAM Answer Key: 14 फरवरी को जारी होगी आईआईटी जैम की उत्तर कुंजी; 20 फरवरी तक दे सकेंगे चुनौती

Thu, 13 Feb 2025 07:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 07:24 PM IST
सार

IIT JAM Answer Key 2025: आईआईटी दिल्ली बहुत जल्द जैम परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने वाला है। परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया गया था।
 

विज्ञापन
IIT Delhi will release JAM 2025 provisional answer key tomorrow at jam2025.iitd.ac.in, Check here
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IIT JAM 2025 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली बहुत जल्द आईआईटी जैम 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने वाला है। परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया गया था। सूचना बुलेटिन के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 की उत्तर कुंजी 14 फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड की जा सकेगी।

विज्ञापन

20 फरवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

उत्तर कुंजी 14 फरवरी को प्रदर्शित की जाएगी और आपत्ति विंडो भी उसी दिन खुलेगी। आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 है।



आईआईटी जैम का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया गया था। परीक्षा सात टेस्ट पेपरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की गई थी, अर्थात् जैव प्रौद्योगिकी (बीटी), रसायन विज्ञान (सीवाई), अर्थशास्त्र (ईएन), भूविज्ञान (जीजी), गणित (एमए), गणितीय सांख्यिकी (एमएस), और भौतिकी (पीएच)।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

आईआईटी जैम में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आईआईटी में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जैम के अंतर्गत प्रवेश देने वाले संस्थानों में कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता परीक्षण या साक्षात्कार जैसी कोई अतिरिक्त मूल्यांकन प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है।

जैम स्कोर का उपयोग विभिन्न संस्थानों में M.Sc, M.Sc (Tech), MS Research, M.Sc-M.Tech Dual Degree, संयुक्त M.Sc.-Ph.D, M.Sc-Ph.D Dual Degree जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए अभ्यर्थी आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

IIT JAM 2025 Answer Key: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईआईटी जैम प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed