{"_id":"5e322c468ebc3e4b294d2399","slug":"iit-delhi-will-give-international-phd-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली से मिलेगी पीएचडी की अंतरराष्ट्रीय डिग्री","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी दिल्ली से मिलेगी पीएचडी की अंतरराष्ट्रीय डिग्री
Thu, 30 Jan 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
iit-delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली छात्रों को पहली बार भारत में रहते हुए आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड से पीएचडी की डिग्री दिलवाएगा। आईआईटी दिल्ली और क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी इस साल जुलाई से संयुक्त पीएचडी शुरू करने जा रहे हैं। इसमें तीन सौ छात्रों को पीएचडी में दाखिले का मौका मिलेगा। आईआईटी इस प्रोग्राम के संचालन का जिम्मा सीईओ को देगा।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव ने बताया कि क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी-आईआईटी एकेडमी ऑफ रिसर्च की ओर से जुलाई 2020 सत्र से पीएचडी प्रोग्राम शुरू होगा। इसमें छात्रों को एक साल भारत और दूसरे साल आस्ट्रेलिया में पढ़ाई व शोधकार्य का मौका मिलेगा। उसी तरह आस्ट्रेलियाई छात्रों को भी भारत में शोधकार्य का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
दोनों देश एक दूसरे के छात्रों का खर्च वहन करेंगे। छात्र इस प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय छात्रों को सामान्य पीएचडी प्रोग्राम जितनी ही फीस देनी होगी। संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्र 24 फरवरी से 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारत और आस्ट्रेलिया की दिक्कतों पर भी शोधकार्य
दोनों देशों के छात्रों को भारत और आस्ट्रेलिया की दिक्कतों पर शोधकार्य भी करना होगा। इसमें स्वच्छ पानी, पर्यावरण, स्वास्थ्य समेत अन्य विषय शामिल हैं। संयुक्त पीएचडी डिग्री में आईआईटी दिल्ली और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड लिखा होगा।
इंडस्ट्री को शामिल करने से नौकरी में भी आसानी
प्रो. राव के मुताबिक, इस प्रोग्राम में इंडस्ट्री को भी शामिल किया जाएगा। योजना है कि इंडस्ट्री से 80 फीसदी तक फंडिंग कराई जाएगी, ताकि शोधकार्य के अलावा बाद में पीएचडी धारकों को सीधे नौकरी भी मिल सके। इंडस्ट्री को शामिल करने के चलते ही सीईओ को भी नियुक्त किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X