दुनिया के टॉप-50 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में शामिल हुए IIT Delhi और मुंबई
- पिछले वर्ष आईआईटी मुंबई 53वें और दिल्ली 61वें स्थान पर था
- 'क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' ने जारी की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस तरह संस्थान ने 14 स्थानों की छलांग लगाई है। संपूर्णता के मामले में इसे कुल 81.4 अंक मिले हैं। जबकि अकादमिक साख के मामले में 83.1 अंक और रोजगारदाताओं के बीच इसकी साख को लेकर इसे 80.4 अंक दिए गए हैं।
आईआईटी मुंबई भी पिछले वर्ष 53वें स्थान पर था, यानी वह भी टॉप-50 में जगह पाने में नाकाम रहा था। संस्थान ने इस बार नौ स्थानों की छलांग लगाई है।
आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर वी रामगोपाल राव ने कहा है कि उनके संस्थान को हासिल हुई इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। संस्थान भारत सहित दुनिया के लगभग तीस देशों के छात्रों को विभिन्न विषयों में डिग्री प्रदान करता है और इसके छात्रों ने दुनिया में ऊंचा नाम हासिल किया है।
संस्थान अपने अनूठे प्रयोगों के लिए भी सुर्खियों में रहा है। इसने हाल ही में अपने पूर्व छात्रों के सहयोग से एक हजार करोड़ का फंड इकट्ठा कर छात्रों का हित करने के लिए कदम उठाने के लिए सुर्खियों में रहा था।
कमेंट
कमेंट X