IIT Delhi Admissions 2023: आईआईटी में दाखिले की समय-सीमा आगे बढ़ी, पीजी और पीएचडी के लिए छह तक करें आवेदन
IIT Delhi PG, PhD Admissions 2023 Deadline Extended: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी पाठ्यक्रमों में वर्ष 2023 के लिए प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Delhi PG, PhD Admissions 2023 Deadline Extended: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी पाठ्यक्रमों में वर्ष 2023 के लिए प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। आईआईटी दिल्ली के द्वारा उपरोक्त पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट iitd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IIT Delhi PG, PhD Admissions 2023: दाखिला परीक्षा और साक्षात्कार मई में
आईआईटी दिल्ली में पीजी और पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 मार्च 2023 को शुरू की गई थी। पहले आखिरी तारीख 30 मार्च, 2023 तक थी, जिसे अब छह अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। दाखिला परीक्षा और साक्षात्कार 16 मई से 16 जून, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। पीजी, पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार IIT दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
IIT Delhi PG, PhD Admissions 2023 के लिए कैसे करें आवेदन?
-
उम्मीदवार सबसे पहले IIT दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट iitd.ac.in पर जाएं। -
वेबसाइट पर उपलब्ध पीजी और पीएचडी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें। -
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अप्लाई नाउ का लिंक मिलेगा। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक विवरण अपलोड करें। -
सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है। -
कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X