फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Counselling seats will be left till 5th round experts will suggest solutions of problems

आईआईटी काउंसलिंग: आगरा के सिद्धांत बत्रा मामले से सबक, 5वें राउंड तक छोड़ सकेंगे सीट, विशेषज्ञ दिक्कतों का सुझाएंगे समाधान

Sun, 17 Oct 2021 05:42 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Oct 2021 05:42 AM IST
सार

जोसा पोर्टल पर  पहला राउंड 27 को है, लेकिन उससे पहले 22 और 24 अक्तूबर को मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड होंगे। किसी छात्र ने गलती की होगी तो पता चल जाएगा। सभी 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 आईआईआईटी, आईआईईएसटी शिवपुर समेत 114 केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में बीटेक दाखिले की सीट जोसा से मिलेगी। इसके लिए जोसा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गई है।

विज्ञापन
IIT Counselling seats will be left till 5th round experts will suggest solutions of problems
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आईआईटी में अब छोटी-सी चूक से भी विद्यार्थी सीट से वंचित हो सकते हैं। आईआईटी बांबे में पिछले साल आगरा के सिद्धांत बत्रा (जेईई एडवांस्ड 2020 में 270वीं रैंक) मामले से सबक लेते हुए इस बार ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा-2021) में काउंसलिंग के फाइनल राउंड से पहले दो मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड होंगे।

विज्ञापन


जोसा पोर्टल पर  पहला राउंड 27 को है, लेकिन उससे पहले 22 और 24 अक्तूबर को मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड होंगे। किसी छात्र ने गलती की होगी तो पता चल जाएगा। सभी 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 आईआईआईटी, आईआईईएसटी शिवपुर समेत 114 केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में बीटेक दाखिले की सीट जोसा से मिलेगी। इसके लिए जोसा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गई है। आईआईटी प्रबंधन ने पिछले साल से सबक लेकर इस बार बड़े बदलाव किए हैं। मॉक सीट अलॉटमेंट के अलावा काउंसलिंग के हर राउंड के बाद छात्रों को विशेषज्ञ दिक्कतों का समाधान सुझाएंगे।
विज्ञापन


यह था आगरा के सिद्धांत का मामला
जेईई एडवांस्ड-2020 में आगरा के सिद्धांत बत्रा को 270वीं रैंक मिली थी। उन्होंने आईआईटी बांबे और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में बीटेक के लिए जोसा-2020 में पंजीकरण किया था। पहले राउंड में सिद्धांत ने सीट सलेक्ट कर ली। रोल नंबर को अपडेट करने के दौरान उन्होंने अगले राउंड में सीट वापसी के लिंक पर गलती से क्लिक कर दिया। इसका मतलब था कि उन्हें एडमिशन की जरूरत नहीं है। 10 नवंबर को दूसरे राउंड की काउंसलिंग में सिद्धांत को नाम न देखकर गलती का पता लगा। मामला बांबे हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। आईआईटी ने बिजनेस रूल्स का हवाला देकर कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते। ऐसी गलतियों से बचाने के लिए आईआईटी ने मॉक सीट अलॉटमेंट शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ का कोटा एनआईटी दिल्ली में
एनआईटी दिल्ली में चंडीगढ़ के छात्रों के लिए 50 फीसदी सीट आरक्षित हैं। दरअसल चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। इसलिए एनआईटी दिल्ली में चंडीगढ़ के छात्रों के लिए होम स्टेट कोटा लागू होता है। उधर, जम्मू-कश्मीर से लद्दाख अब पूरी तरह अलग हो गया है। लद्दाख अब केंद्र शासित प्रदेश है। वहां अभी कोई एनआईटी नहीं है, इसीलिए श्रीनगर स्थित एनआईटी की बीटेक कोर्स की पांच फीसदी सीट लद्दाख के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। 50 फीसदी सीट होम स्टेट जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।


आईआईटी में सिर्फ छह राउंड, अन्य में सीट खाली होने पर स्पेशल ड्राइव चलेगी
जोसा-2021 में आईआईटी में दाखिले के लिए सिर्फ छह राउंड होंगे। इसमें पहले दो मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड होंगे। इनमें सामान्य राउंड की तरह छात्र की रैंक और च्वाइस के आधार पर आईआईटी व कोर्स अलॉट होंगे। हालांकि इसमें सिर्फ तैयारी जांची जाएगी। 27 अक्तूबर से काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू होगा। 20 नवंबर को काउंसलिंग का छठा और आखिरी राउंड होगा। हर राउंड के बीच पांच दिन का समय रहेगा। एनआईटी, आईआईआईटी समेत अन्य 114 केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में कोई सीट खाली रहती है तो फिर स्पेशल ड्राइव हो सकती है। 17 नवंबर को आईआईटी में दाखिले की विंडो बंद हो जाएगी।


ये तिथियां हैं महत्वपूर्ण

  • 22 अक्तूबर : पहला मॉक सीट अलॉटमेंट
  • 24 अक्तूबर : दूसरा मॉक सीट अलॉटमेंट
  • 27 अक्तूबर : काउसंलिंग का पहला राउंड
  • एक नवंबर काउसंलिंग का दूसरा राउंड
  • 6 नवंबर काउसंलिंग का तीसरा राउंड
  • 10 नवंबर काउसंलिंग का चौथा राउंड
  • 14 नवंबर काउसंलिंग का पांचवां राउंड (इसी राउंड में आईआईटी सीट छोड़ने की पूरी जानकारी देनी होगी)
  • 17 नवंबर काउसंलिंग का छठा राउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed