{"_id":"65e71fe76da566e1100f180d","slug":"iit-bombay-will-release-ceed-2024-results-on-march-6-know-how-to-check-2024-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CEED 2024 Result: कल जारी होगा सीड परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CEED 2024 Result: कल जारी होगा सीड परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Tue, 05 Mar 2024 07:06 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:06 PM IST
सार
CEED 2024 Result: आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे, 6 मार्च 2024 को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन का रिजल्ट जारी करेगा। स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2024 रखी गई है।
विज्ञापन
IIT Bombay
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CEED 2024 Result: आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे, 6 मार्च 2024 को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी 2023) के नतीजे जारी करेगा। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे। स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2024 रखी गई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सीईईडी 2024 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। पार्ट ए के लिए सीईईडी 2024 ड्राफ्ट उत्तर कुंजी 23 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 25 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
कैसे जांच सकते हैं सीईईडी 2024 के परिणाम
- सबसे पहले उम्मीगवार आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर उपलब्ध “CEED 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा, जहां उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करेंगे।
- अंत में आप अपने परिणाम की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
कमेंट
कमेंट X