{"_id":"695b7ed3cc6c9ac32c050106","slug":"iit-bombay-postponed-jam-2026-admit-card-release-date-new-schedule-will-be-notified-soon-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT JAM Admit Card Postponed: आज नहीं आएगा आईआईटी जैम का प्रवेश पत्र; जल्द जारी होगी नई तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT JAM Admit Card Postponed: आज नहीं आएगा आईआईटी जैम का प्रवेश पत्र; जल्द जारी होगी नई तारीख
Mon, 05 Jan 2026 02:35 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:35 PM IST
सार
IIT JAM Admit Card Date: आईआईटी बॉम्बे ने जैम 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख स्थगित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश पत्र 05 जनवरी, 2026 को जारी होना था। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संशोधित तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
JAM 2026 Admit Card
- फोटो : Official Website - jam2026.iitb.ac.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM Admit Card 2025 Postponed: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) ने आज, 5 जनवरी 2026 को मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख स्थगित कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, " एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करने की संशोधित तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।"
विज्ञापन
जैम परीक्षा 15 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाली है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। हॉल टिकट डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी प्रासंगिक जानकारियों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in या जेओएपीएस (JOAPS) पोर्टल joaps.iitb.ac.in/login पर उपलब्ध होगा।
डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का विवरण, आवंटित परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश सहित आवश्यक जानकारी होगी। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
JAM 2026 Admit Card Download: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार इन सरल चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त और डाउनलोड कर सकते हैं:
- जैम 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- जैम 2026 के एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- जैम 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X