क्यों IIT Bombay से बीटेक-एमटेक करने के बाद इस शख्स ने ज्वाइन कर ली रेलवे ग्रुप-डी की नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद लोग बड़ी बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करते हैं। ताकि उन्हें हर महीने लाखों रुपये की सैलरी मिल सके। या फिर अपना स्टार्टअप शुरू करते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो यूपीएससी जैसी परीक्षाओं के जरिए सरकारी नौकरियों में बड़े पद हासिल करते हैं। लेकिन इस बार अनोखी खबर सामने आई है।
आईआईटी बॉम्बे से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक युवक ने भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी ज्वॉइन की है। इस युवक का नाम है कुमार श्रवण। उन्हें ट्रैक मेंटेनर का काम दिया गया है।
लेकिन श्रवण ने ये नौकरी क्यों ज्वॉइन की, जब उनके पास ज्यादा सैलरी पाने के अनेक अवसर हो सकते थे? कहां के रहने वाले हैं श्रवण? आगे पढ़ें इन सवालों के जवाब।
श्रवण पटना (बिहार) के रहने वाले हैं। साल 2010 में उन्हें आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली थी। उन्हें कैटेगरी रैंक 1570 हासिल हुई थी। तब श्रवण ने आईआईटी बॉम्बे के मेट्रोलॉजी एंड मैटेरियल साइंस ब्रांच में इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री कोर्स में दाखिला लिया था। साल 2015 में उन्हें बीटेक और एमटेक की डिग्री दी गई।
श्रवण ने बीते 30 जुलाई को रेलवे ग्रुप डी की नौकरी ज्वॉइन की है। उन्हें धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चंद्रपुरा पीडब्ल्यूआई के अधीन तेलो में पोस्टिंग दी गई है।
क्यों ज्वॉइन की ये नौकरी?
लोग उनके इस फैसले को रोजगार के अवसरों की कमी का परिणाम कह सकते हैं या फिर सरकारी नौकरी पाने का क्रेज। लेकिन श्रवण का कहना है कि 'कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती। जीवन में हमें जो भी अवसर मिले, उसे छोड़ना नहीं चाहिए। मैं रेलवे के साथ जुड़कर काफी खुश हूं। इसकी बात अलग है। सरकारी नौकरी में जो सुरक्षा है वो प्राइवेट नौकरी में नहीं है।'
ये भी पढ़ें : स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया ने अक्षत को बना दिया CA टॉपर, अनोखे तरीके से की तैयारी
कैंपस प्लेसमेंट्स के बारे में श्रवण कहते हैं कि 'कोर्स पूरा होने के बाद आईआईटी कैंपस में कई कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आईं। लेकिन सभी नॉन कोर सेक्टर में नौकरी दे रही थीं। जबकि मुझे कोर सेक्टर में काम करना था।'
यह श्रवण की पहली नौकरी है। आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) की परीक्षा के जरिए वह यहां तक पहुंचे। श्रवण ने कहा कि भविष्य में वह डिपार्टमेंट प्रमोशन के लिए कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें : अपने रटने की आदत में कर लें सुधार, याद करने के और भी हैं तरीके, IAS इरा ने बताए कुछ राज
कमेंट
कमेंट X