फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IISER counselling 2024 registration begins today; apply till 1 july

IISER counselling 2024: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, 1 जुलाई है अंतिम तिथि

Tue, 25 Jun 2024 04:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 25 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

IISER counselling 2024: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) आज, 25 जून को शाम 5 बजे आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
IISER counselling 2024 registration begins today; apply till 1 july
Counselling (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

IISER counselling 2024 Registration: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आज, 25 जून को आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) का रिजल्ट घोषित कर दिया है और इसी के साथ शाम 5 बजे से आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। आईआईएसईआर आईएटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- iiseradmission.in. के माध्यम से काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई, 2024 है।

विज्ञापन


दस्तावेज जमा करना 26 जून से शुरू होगा और पहला सीट आवंटन 7 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को संस्थान में सीटों की उपलब्धता, उम्मीदवार की आईएटी रैंक, उम्मीदवार द्वारा दी गई संस्थान प्राथमिकताएं और उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


7 आईआईएसईआर में पांच वर्षीय एकीकृत बीएस-एमएस कार्यक्रमों और आईआईएसईआर भोपाल में इंजीनियरिंग विज्ञान और आर्थिक विज्ञान में चार वर्षीय बीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 9 जून को आईएटी 2024 आयोजित किया गया था। इसके अलावा, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बैंगलोर अपने बीएस अनुसंधान कार्यक्रम में प्रवेश लेगा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास आईएटी स्कोर के माध्यम से अपने बीएस मेडिकल साइंसेज और इंजीनियरिंग कार्यक्रम में छात्रों को प्रवेश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed