फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIMC 2021 Result Declared By NTA Download Scorecard Here

IIMC 2021 Result: एनटीए ने जारी किए आईआईएमसी दाखिला परीक्षा के परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट

Thu, 09 Sep 2021 02:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 02:20 PM IST
सार

IIMC result 2021 score card: IIMC ने 20 जुलाई को जनसंचार और पत्रकारिता के स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन विंडो 15 अगस्त को बंद हो गई थी। 29 अगस्त को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम गुरुवार, 09 सितंबर, 2021 को घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
IIMC 2021 Result Declared By NTA Download Scorecard Here
IIMC Entrance Exam 2021 result score card:  

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) 2021 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम गुरुवार, 09 सितंबर, 2021 को घोषित कर दिया है। उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड अब एनटीए आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट iimc.nta.ac पर उपलब्ध है। पहले प्रवेश परीक्षा के परिणाम 10 सितंबर, 2021 को घोषित होने वाला था। लेकिन इसे एक दिन पूर्व ही जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एनटीए ने 29 अगस्त, 2021 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। वे सभी उम्मीदवार जो IIMC 2021 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आवेदन संख्या, पासवर्ड / जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से IIMC स्कोरकार्ड 2021 भी डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


IIMC परिणाम 2021 - सीधा लिंक

IIMC 2021 प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए दिशा-निर्देश भी नीचे दिए गए हैं :-

IIMC स्कोरकार्ड 2021 - कैसे डाउनलोड करें?

 

  • चरण 1: NTA आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट iimc.nta.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “IIMC ScoreCard 2021”।
  • चरण 3: नए पेज पर 'आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि' दर्ज करें।
  • चरण 4: विवरण जमा करें और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: स्कोर कार्ड पीडीएफ पर छपे विवरण की जांच करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।


आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

पत्रकारिता प्रशिक्षण के लिए शीर्ष संस्थान है आईआईएमसी 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता और भाषा पत्रकारिता, रेडियो और टीवी पत्रकारिता और विज्ञापन और जनसंपर्क में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिन्हें इंडस्ट्री में उच्च स्तरीय स्वीकृति प्राप्त है। बता दें कि देश में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) के कुल छह परिसर हैं। छह परिसर नई दिल्ली, ढेंकनाल, आइजोल, अमरावती, कोट्टायम और जम्मू में हैं। आईआईएमसी जनसंचार और पत्रकारिता में कुल आठ अलग-अलग पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

20 जुलाई से शुरू हुई थी दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन

IIMC ने 20 जुलाई को जनसंचार और पत्रकारिता के स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन विंडो 15 अगस्त को बंद हो गई थी। मूल कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश पत्र 17 अगस्त को जारी किया जाना था। हालांकि, इसमें आंशिक देरी हुई। IIMC प्रवेश परीक्षा के परिणाम 10 सितंबर को घोषित किए जाने थे, मगर 09 सितंबर को ही कर दिए गए हैं। 

दो पारियों में हुई थी परीक्षा

आईआईएमसी की प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता और विज्ञापन और जनसंपर्क आदि पाठ्यक्रमों के लिए 29 अगस्त को पहली पारी में आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। जबकि, परीक्षा की दूसरी पारी क्षेत्रीय भाषा के पाठ्यक्रमों के लिए दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षाओं का आयोजन और प्रबंधन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संस्थान की ओर से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed