फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Lucknow Invites Applications for PhD in Management, details here

IIM Lucknow PhD Registration: आईआईएस लखनऊ ने मैनेजमेंट में पीएचडी के लिए आवेदन किया शुरू, यहां से करें पंजीकरण

Sat, 15 Feb 2025 03:37 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 15 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

IIM Lucknow PhD Admission 2025: भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ का मैनेजमेंट में डॉक्टरेट कार्यक्रम पीएचडी 2025 प्रवेश के लिए खुला है और इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIM Lucknow Invites Applications for PhD in Management, details here
IIM Lucknow PhD Admission 2025 - फोटो : Official website

विस्तार

IIM Lucknow PhD Admission: भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (आईआईएम-एल) प्रबंधन में डॉक्टरेट कार्यक्रम (PHD) 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम शे इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य होने के लिए आवेदक की आयु 55 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।

विज्ञापन


आईआईएम लखनऊ का पीएचडी कार्यक्रम कृषि व्यवसाय प्रबंधन, व्यवसाय स्थिरता, संचार, निर्णय विज्ञान (ओआर/सांख्यिकी), व्यवसाय पर्यावरण (अर्थशास्त्र), वित्त एवं लेखा, मानव संसाधन प्रबंधन आदि सहित कई विषयों में विशेषज्ञता प्रदान करता है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55% कुल अंकों के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • आवेदकों के पास पिछले दो वर्षों से कैट, गेट, जीआरई, जीमैट या जेआरएफ/एसआरएफ (यूजीसी/सीएसआईआर/आईसीएआर) में वैध स्कोर होना चाहिए।

 

चयन प्रक्रिया

पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और चयन साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आईआईएम से योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने से छूट दी जा सकती है और वे सीधे आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed