{"_id":"5d1ddc868ebc3e3cf62240ef","slug":"iim-kozhikode-to-conduct-cat-2019-for-mba-admissions-know-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM कोझीकोड करायेगा CAT 2019, जानें क्या होगा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIM कोझीकोड करायेगा CAT 2019, जानें क्या होगा शेड्यूल
Thu, 04 Jul 2019 04:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 04 Jul 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2019 का आयोजन इस बार आईआईएम कोझिकोड करने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 28 जुलाई 2019 को आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जाएगी। इस अधिसूचना में परीक्षा की तारीख, आवेदन पत्र की तारीख समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। यह परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) सहित देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
पिछले साल IIM Calcutta ने इस परीक्षा का आयोजन किया था। तब 25 नवंबर 2018 को देश भर के कुल 127 शहरों में दो सत्रों में कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
पिछले साल के शेड्यूल को देखते हुए, इस बार भी कैट के लिए आवेदन पत्र अगस्त में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा नवंबर और रिजल्ट की घोषणा जनवरी 2020 में हो सकती है। हालांकि आईआईएम कोझीकोड ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन
बता दें कि कैट के स्कोर पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) समेत कई बिजनेस स्कूलों में MBA प्रोग्राम्स में दाखिले का मौका मिलता है।
कमेंट
कमेंट X