फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Calcutta Introduces Executive Programme In Business And Corporate Laws strategies

पहल : आईआईएम कलकत्ता ने शुरू किया नया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम, अब तैयार करेगा बिजनेस और कॉरपोरेट लॉ एक्सपर्ट

Sun, 05 Dec 2021 05:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 05 Dec 2021 05:43 PM IST
सार

IIM Calcutta Executive Programme: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM Calcutta) ने कामकाजी पेशेवरों के लिए बिजनेस और कॉरपोरेट कानूनों (Business And Corporate Laws) में एक एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है।

विज्ञापन
IIM Calcutta Introduces Executive Programme In Business And Corporate Laws strategies
आईआईएम कलकत्ता - फोटो : iim calcutta

विस्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM Calcutta) ने कामकाजी पेशेवरों के लिए बिजनेस और कॉरपोरेट कानूनों (Business And Corporate Laws) में एक एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। इससे कानूनी पेशवरों और कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव्ज को कानूनी पेचीदगियों को समझने में मदद मिलेगी। बिजनेस और कॉरपोरेट लॉ प्रोग्राम से कामकाजी पेशेवरों और उद्यमियों को कैसे मदद मिलेगी इस पर टिप्पणी करते हुए, कार्यक्रम निदेशक प्रोफेसर आर राजेश बाबू ने रविवार को कहा कि यह कार्यक्रम बिजनेस और इसके संचालन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े मुद्दों को कवर करेगा।

विज्ञापन

 

कानूनी माहौल की रणनीतिक समझ मिलेगी

प्रो आर बाबू ने बताया कि पाठ्यक्रम में एक फर्म के प्रतिस्पर्धात्मक लाभ में सुधार के लिए कानूनी माहौल की रणनीतिक समझ शामिल होगी। जैसे- एक डायनेमिक और डिस्रप्टिव एनवायरमेंट में डिफरेंस करने के लिए रणनीतियों को डिजाइन करने में नियामक ढांचे का लाभ उठाना, संगठनात्मक और वित्तीय जोखिम और अन्य पहलुओं को कम करना आदि। उन्होंने कहा कि नियामक ढांचे की उचित समझ होने से प्रबंधकों और एग्जीक्यूटिव्ज को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के लिए रणनीति और काउंटर-रणनीतियों को डिजाइन करने में इस पाठ्यक्रम से मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

 

मध्यस्थता से विवाद समाधान भी शामिल

एक अन्य कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर वीके उन्नी ने कहा, कार्यक्रम प्रतिभागियों को कानूनी वातावरण की व्यापक समझ प्रदान करेगा जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों व्यावसाय संचालित होते हैं। कार्यक्रम व्यावसाय के विभिन्न पहलुओं और इसके संचालन को संबोधित करेगा, जिसमें - सेटिंग- व्यावसाय संचालन, पूंजी जुटाना - सार्वजनिक प्रस्ताव, निजी प्लेसमेंट, देयता, बाहरी वाणिज्यिक उधार, निजी इक्विटी / उद्यम पूंजी निवेश, पूंजी और विदेशी मुद्रा बाजार विनियम, आईपीआर का रणनीतिक प्रबंधन, मध्यस्थता के माध्यम से विवाद समाधान आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय विशेष सत्र आईआईएम, कलकत्ता कैंपस में होगा

कार्यक्रम को कॉरपोरेट प्रबंधकों, प्रबंधन सलाहकारों, कॉरपोरेट सचिवीय पेशेवरों, कॉरपोरेट कानूनी पेशेवरों, जोखिम प्रबंधन, कॉरपोरेट योजना और रणनीति पेशेवरों, कानूनी सलाहकारों, सीए और सीएस पेशेवरों के साथ-साथ उद्यमियों की सीखने की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कार्यक्रम का समापन कोविड दिशा-निर्देशों के अधीन तीन दिवसीय कैंपस सत्र के साथ होगा, जो इन छात्रों को आईआईएम, कलकत्ता एमडीपी कार्यकारी शिक्षा के एल्मुनी का दर्जा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed