पहल : आईआईएम कलकत्ता ने शुरू किया नया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम, अब तैयार करेगा बिजनेस और कॉरपोरेट लॉ एक्सपर्ट
IIM Calcutta Executive Programme: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM Calcutta) ने कामकाजी पेशेवरों के लिए बिजनेस और कॉरपोरेट कानूनों (Business And Corporate Laws) में एक एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM Calcutta) ने कामकाजी पेशेवरों के लिए बिजनेस और कॉरपोरेट कानूनों (Business And Corporate Laws) में एक एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। इससे कानूनी पेशवरों और कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव्ज को कानूनी पेचीदगियों को समझने में मदद मिलेगी। बिजनेस और कॉरपोरेट लॉ प्रोग्राम से कामकाजी पेशेवरों और उद्यमियों को कैसे मदद मिलेगी इस पर टिप्पणी करते हुए, कार्यक्रम निदेशक प्रोफेसर आर राजेश बाबू ने रविवार को कहा कि यह कार्यक्रम बिजनेस और इसके संचालन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े मुद्दों को कवर करेगा।
कानूनी माहौल की रणनीतिक समझ मिलेगी
प्रो आर बाबू ने बताया कि पाठ्यक्रम में एक फर्म के प्रतिस्पर्धात्मक लाभ में सुधार के लिए कानूनी माहौल की रणनीतिक समझ शामिल होगी। जैसे- एक डायनेमिक और डिस्रप्टिव एनवायरमेंट में डिफरेंस करने के लिए रणनीतियों को डिजाइन करने में नियामक ढांचे का लाभ उठाना, संगठनात्मक और वित्तीय जोखिम और अन्य पहलुओं को कम करना आदि। उन्होंने कहा कि नियामक ढांचे की उचित समझ होने से प्रबंधकों और एग्जीक्यूटिव्ज को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के लिए रणनीति और काउंटर-रणनीतियों को डिजाइन करने में इस पाठ्यक्रम से मदद मिलेगी।
मध्यस्थता से विवाद समाधान भी शामिल
एक अन्य कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर वीके उन्नी ने कहा, कार्यक्रम प्रतिभागियों को कानूनी वातावरण की व्यापक समझ प्रदान करेगा जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों व्यावसाय संचालित होते हैं। कार्यक्रम व्यावसाय के विभिन्न पहलुओं और इसके संचालन को संबोधित करेगा, जिसमें - सेटिंग- व्यावसाय संचालन, पूंजी जुटाना - सार्वजनिक प्रस्ताव, निजी प्लेसमेंट, देयता, बाहरी वाणिज्यिक उधार, निजी इक्विटी / उद्यम पूंजी निवेश, पूंजी और विदेशी मुद्रा बाजार विनियम, आईपीआर का रणनीतिक प्रबंधन, मध्यस्थता के माध्यम से विवाद समाधान आदि शामिल हैं।
तीन दिवसीय विशेष सत्र आईआईएम, कलकत्ता कैंपस में होगा
कार्यक्रम को कॉरपोरेट प्रबंधकों, प्रबंधन सलाहकारों, कॉरपोरेट सचिवीय पेशेवरों, कॉरपोरेट कानूनी पेशेवरों, जोखिम प्रबंधन, कॉरपोरेट योजना और रणनीति पेशेवरों, कानूनी सलाहकारों, सीए और सीएस पेशेवरों के साथ-साथ उद्यमियों की सीखने की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कार्यक्रम का समापन कोविड दिशा-निर्देशों के अधीन तीन दिवसीय कैंपस सत्र के साथ होगा, जो इन छात्रों को आईआईएम, कलकत्ता एमडीपी कार्यकारी शिक्षा के एल्मुनी का दर्जा देगा।
कमेंट
कमेंट X