फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Bangalore released CAT 2022 mock test candidates can take at iimcat.ac.in

CAT Exam 2022: आईआईएम बैंगलोर ने जारी किया कैट मॉक टेस्ट, यह है प्रक्रिया

Wed, 09 Nov 2022 12:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 09 Nov 2022 12:45 PM IST
सार

CAT Exam 2022: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट, CAT 2022 का मॉक टेस्ट जारी किया है।

विज्ञापन
IIM Bangalore released CAT 2022 mock test candidates can take at iimcat.ac.in
IIM CAT Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

CAT Exam 2022: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट, CAT 2022 मॉक टेस्ट जारी किया है। पंजीकृत उम्मीदवार आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। अधिकारियों ने कम दृष्टि वाले और अन्य पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए विशेष कैट मॉक टेस्ट भी जारी किया है। उम्मीदवार कैट के आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके मॉक टेस्ट तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

 

कैट मॉक टेस्ट क्या है
कैट मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित कैट टेस्ट से परिचित कराने के लिए है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "कैट मॉक टेस्ट में कैट के पिछले साल के पेपर के प्रश्न शामिल होते हैं, जो उम्मीदवारों को कैट परीक्षा में आम तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और उत्तर लिखने का एक आईडिया देते हैं। कैट मॉक टेस्ट में आवंटित समय समाप्त होने से पहले ही उम्मीदवार अगले खंड में जा सकते हैं। लेकिन वास्तविक कैट परीक्षा में उम्मीदवार 40 मिनट के बाद ही अगली परीक्षा में जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

CAT मॉक टेस्ट के लिए ये करें
उम्मीदवार कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर मॉक टेस्ट देख सकते हैं। कैट आधिकारिक मॉक टेस्ट तक पहुंचने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर 'कैट 2022 मॉक टेस्ट' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • अब "कैट मॉक टेस्ट लिंक" पर क्लिक करें।
  • अब लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
  • परीक्षा के लिए आगे बढ़ने से पहले निर्देश पढ़ लें।
विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर कम दृष्टि वाले और अन्य PwD उम्मीदवारों के लिए CAT मॉक टेस्ट की सुविधा भी प्रदान करता है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट के लिए एक अलग लिंक है। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार लिंक का चयन कर सकते हैं और आधिकारिक कैट मॉक टेस्ट तक पहुंचने के लिए उस पर क्लिक कर सकते हैं। कम दृष्टि वाले उम्मीदवार स्क्रीन के शीर्ष पर दिए गए आवर्धक के विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। कैट मॉक टेस्ट मुफ्त हैं और 27 नवंबर को होने वाली कैट 2022 परीक्षा से पहले असीमित बार लिया जा सकता है। आधिकारिक मॉक टेस्ट के उत्तर प्रदान नहीं किए गए हैं। कैट मॉक टेस्ट में पूछे गए प्रश्नों की संख्या वास्तविक कैट परीक्षा में भिन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed