IIAS Fellowship: आईआईएस में फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आज ही करें आवेदन, हर महीने 61 हजार रुपये का मिलेगा लाभ
IIAS Fellowship Programme: आईआईएस में फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। चयनित उम्मीदवारों को 61 हजार से अधिक रुपये का फेलोशिप दिया जाएगा। लिहाजा इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस प्रोग्राम के लिए तुरंत आवेदन कर दें।
विस्तार
IIAS Fellowship Programme: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी की फेलोशिप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (IIAS) की ओर से फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी अहर्ता की जांच करते हुए आधिकारिक वेबसाइट (icssr.org) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दर्शन, तुलनात्मक भारतीय साहित्य, दर्शन और धर्म में तुलनात्मक अध्ययन और इतिहास में तुलनात्मक अध्ययन (इतिहास लेखन और इतिहास के दर्शन) आदि विषयों से संबंधित छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन विषयों के लिए कर सकते हैं आवेदन
आवेदक हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही आवेदन कर सकते हैं, लेकिन भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किसी भी भाषा में शोध कर सकते हैं और लिख सकते हैं। फेलोशिप की अवधि न्यूनतम छह महीने और अधिकतम दो वर्ष होगी। किसी भी स्थिति में इसे दो वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जाएगा।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 61,100 रुपये व अन्य निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2024 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी अहर्ता की जांच करते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X