फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU UG PG Diploma admission 2020 january session application last date update

IGNOU admission 2020: फिर बढ़ा आवेदन का समय, जानें नई तारीख

Sun, 19 Jan 2020 06:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 19 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
IGNOU UG PG Diploma admission 2020 january session application last date update
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU -  Indira Gandhi National Open University) में दाखिला चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। इग्नू ने जनवरी 2020 शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। यहां स्नातक (UG Bachelor degree), स्नातकोत्तर (PG), स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PG Diploma), डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट व अन्य सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


पहले उपरोक्त में से किसी भी पाठ्यक्रम में इग्नू में दाखिले के लिए अंतिम तारीख 20 जनवरी 2020 तय की गई थी। अब संस्थान ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2020 कर दिया है। 
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए आपको इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के लिए लिंक आपको इस खबर में आगे दिया जा रहा है।

IGNOU admissions January 2020: कैसे करें आवेदन 

  • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'ऑनलाइन एडमिशन ओपन फॉर जनवरी सेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां अपना यूजरनेम और पासवर्ड भरकर लॉगइन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को सेव कर एक प्रिंट निकाल लें। यह भविष्य में आपके काम आ सकता है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली: NCT और NCR में क्या है अंतर, जानें राष्ट्रीय राजधानी की दिलचस्प बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दाखिले व आवेदन प्रक्रिया के संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं - 
011-29572513
011-29572514
011-29571301
011-29571528


इन नंबरों के अलावा आप नीचे दी गई ई-मेल आईडी के जरिए भी मदद ले सकते हैं।
ssc@ignou.ac.in
registrarsrd@ignou.ac.in


ये भी पढ़ें : क्या है अनुच्छेद 19, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट को कहा मौलिक अधिकार

इग्नू ने उम्मीदवारों को संस्थान के ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों के टैब पर क्लिक करने की सलाह दी है। यहां से योग्यता, शुल्क, पाठ्यक्रम की अवधि व अन्य सभी जरूरी जानकारी पढ़ने का निर्देश दिया है।  

गौरतलब है कि इग्नू ने इस शैक्षणिक सत्र से नए पाठ्यक्रम एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड पर शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो साल और अधिकतम अवधि पांच साल है। इसमें दाखिला लेने के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed