{"_id":"610297398ebc3e09123de562","slug":"ignou-tee-june-2021-hall-ticket-released-here-s-direct-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: जून टर्म एंड परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी, ये रहा लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: जून टर्म एंड परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी, ये रहा लिंक
Thu, 29 Jul 2021 05:46 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:46 PM IST
सार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2021 की टर्म एंड परीक्षाओं (TEE) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। जून टीईटी परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2021 की टर्म एंड परीक्षाओं (TEE) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। जून टीईई परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है। जून की इग्नू टर्म एंड परीक्षाएं 3 अगस्त से 9 सितंबर के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगी। शिक्षार्थी अपने नामांकन संख्या का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: मेडिकल पाठ्यक्रमों में आरक्षण को मंजूरी, 27 फीसदी ओबीसी और 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू
विज्ञापन
इग्नू (IGNOU) जून टीईई परीक्षा दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षाओं की पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक किया जाएगा। पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रैजुएशन सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट प्रोग्राम इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें जून टीईई परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड
-सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको टर्म एंड एग्जामिनेशन के हॉल टिकट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका टीईई परीक्षा का प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-PM Modi Live: प्रधानमंत्री ने कहा- मातृभाषा में पढ़ाई बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम
इग्नू का कहना है कि जो विद्यार्थी अगस्त में होने वाली टीईई परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनको दिसंबर में इन परीक्षाओं को फिर से देने का मौका दिया जाएगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X