फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU TEE December 2020 Result : University announces result of term end examination 2021 here is the procedure of downloading score card

IGNOU TEE Result : जारी हुए रिजल्ट, इस तरह डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

Tue, 23 Feb 2021 02:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 23 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
IGNOU TEE December 2020 Result : University announces result of term end examination 2021 here is the procedure of downloading score card
IGNOU TEE December 2020 Result

इग्नू अर्थात इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा टर्म-एंड-एग्जाम (टीईई) के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस खबर का अपडेट विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। बता दें गत वर्ष यह परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी इन परीक्षाओं के परिणाम इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। ऑनलाइन स्कोर कार्ड देखने एवं डाउनलोड करने हेतु कुछ जानकारियां यहां साझा की जा रही हैं जो आपके लिए सहायक हो सकती हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अभी विश्वविद्यालय ने सभी कोर्सेस के परिणाम जारी नहीं किए हैं। जारी अधिसूचना के अुनसार बचे हुए कोर्सेस के नतीजे जल्द ही इग्नू के रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। वहीं परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाया गया था उनके परिणामों को खारिज कर दिया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने लैबोरेट्री कोर्सेस की परीक्षाओं की तारीखों का भी एलान कर दिया है। 22, 23 और 24 मार्च, 2021 को इन कोर्सेस की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे देखें स्कोर कार्ड -

अभ्यर्थियों को स्कोर कार्ड देखने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उन्हें अर्ल्ट सेक्शन में जाकर ‘रिजल्ट ऑफ टर्म एंड एग्जामिनेशन दिसंबर 2020’ पर क्लिक करना होगा या अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक https://termendresult.ignou.ac.in/TermEndDec20/TermEndDec20.asp पर भी जा सकते हैं। अब स्टूडेट्स को अपना 9 अंकों का इनरोलमेंट नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। तत्पश्चात आपको स्कोर कार्ड स्क्रिन पर दिखने लगेगा। जिसे अभ्यर्थी भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर अथवा प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।  

पढ़ें Sarkari Naukri 2021 Live Updates: इन सरकारी विभागों में 1,714 पदों पर भर्तियां, अभी करें आवेदन

यह भी पढ़ें - भारतीय नौसेना में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed