11:40 AM, 23-Feb-2021
हाई कोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की जरूरत, करें ऑनलाइन आवेदन
ग्रेजुएट डिग्री धारक और कम्यूटर एप्लिकेशन का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर। हाई कोट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती ओडिशा हाई कोर्ट, कटक के अधीन की जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी (योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन) के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:41 AM, 23-Feb-2021
RPSC Recruitment 2021: सब इंस्पेक्टर की आवश्यकता, परीक्षा के आधार पर होगा चयन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से राजस्थान पुलिस भर्ती 2021 के तहत सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी, 2021 से सक्रिय हो गई है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
10:00 AM, 23-Feb-2021
असम राइफल्स में जनरल ड्यूटी, वारंट अधिकारी समेत 134 पदों पर भर्तियां
असम राइफल्स के महानिदेशक कार्यालय ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह नियुक्तियां राइफलमैन जनरल ड्यूटी, हवलदार क्लर्क, वारंट अधिकारी और व्यक्तिगत सहायक (पीए) आदि के 134 पदों पर की जाएंगी। अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड (स्किल) टेस्ट, विस्तृत दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
09:13 AM, 23-Feb-2021
UKSSSC Recruitment 2021: ऑफिस असिस्टेंट व अकाउंटेंट की जरूरत
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 21 वर्ष से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। चयनित आवेदकों को प्रति माह 25,500 से 1,42,400 रुपये बतौर वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले तय योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि के बारे में इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर जरूर पढ़ लें।
08:55 AM, 23-Feb-2021
UPPCL APS Recruitment 2021: चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 47,600 रुपये का वेतन
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 3 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 47,600 रुपये बतौर वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में जरूर जान लें।
08:28 AM, 23-Feb-2021
रेलवे की नौकरी तलाश रहे युवाओं के पास आज अंतिम मौका
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्तियां 7वीं सीपीसी मैट्रिक्स लेवल - 2, लेवल - 3, लेवल - 4 और लेवल - 5 के लिए की जा रही हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 23 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर विजिट करें।
08:07 AM, 23-Feb-2021
प्रोजेक्ट मैनेजर व इंजीनियर के 72 पदों पर भर्ती का आज अंतिम दिन
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डीएसी), कंप्यूटर विज्ञान और सूचना व तकनीकी के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। सीडैक द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 72 पदों पर भर्तियों की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ध्यान दें इन पदों आवेदन का आज अंतिम मौका है। ऐसे में बिना देर किए
इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी के बारे में सारी जानकरी हासिल कर लें।
08:00 AM, 23-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 Live Updates: इन सरकारी विभागों में 1,714 पदों पर भर्तियां, अभी करें आवेदन
हिंदुस्तान एरोनाॅटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा स्नातक और डिप्लाेमा अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 165 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिकृत विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।