फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU TEE 2020: December exam to be conducted in February 2021- Apply till Dec 15 on ignou.ac.in

IGNOU TEE 2020: फरवरी 2021 से होंगे दिसंबर टर्म एंड एग्जाम, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

Thu, 29 Oct 2020 05:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 29 Oct 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
IGNOU TEE 2020: December exam to be conducted in February 2021- Apply till Dec 15 on ignou.ac.in
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

IGNOU TEE 2020:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर टर्म एंड एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। इग्नू ने दिसंबर टीईई 2020 की परीक्षा तिथियों को लेकर एक आधिकारिक सूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि ये परीक्षाएं अब फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UNOM Results 2020: मद्रास यूनिवर्सिटी ने जारी किया एरियर परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट
विज्ञापन


 

अभ्यर्थी इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना को इग्नू की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा आवेदन पत्र 15 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही असाइनमेंट भी 15 दिसंबर 2020 तक जमा करने होंगे। इग्नू की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर, 2020 तक हर हाल में अपने प्रोजेक्ट कार्य और असाइनमेंट जमा कराने होंगे।

 

अभ्यर्थियों को अपने प्रोजेक्ट कार्य, इंटर्नशिप्स रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल्स और असाइनमेंट 15 दिसंबर तक इग्नू में जमा कराने होंगे। दिसंबर टर्म एंड एग्जाम 2020 में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर परीक्षा फॉर्म भरना होगा। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र कब तक जारी होंगे। 

इसे भी पढ़ें-UGC NET Admit Card 2020: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड
 

IGNOU TEE 2020: December exam to be conducted in February 2021- Apply till Dec 15 on ignou.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed