फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU PhD Admission 2025: Preparing for PhD? IGNOU Registration Begins; Check Eligibility and Fees

IGNOU PhD Admission 2025: पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं? इग्नू ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन; देखें योग्यता और फीस

Sun, 20 Jul 2025 08:11 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 20 Jul 2025 08:11 PM IST
सार

IGNOU PhD Admission 2025: इग्नू ने पीएचडी प्रवेश 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IGNOU PhD Admission 2025: Preparing for PhD? IGNOU Registration Begins; Check Eligibility and Fees
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IGNOU PhD Admission 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ignou-phd.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख अधिसूचना जारी होने के 21 दिनों के भीतर है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

विज्ञापन

IGNOU PhD Admission: 24 विषयों में आवेदन शुरू

इग्नू  ने विज्ञान, प्रबंधन, शिक्षा, मानविकी और विधि जैसे 24 विषयों में PhD कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2026 को होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

इग्नू पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जो वापस नहीं किया जाएगा। प्रवेश दो श्रेणियों में किया जाएगा:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • Category A: जिन उम्मीदवारों ने UGC NET परीक्षा में JRF के साथ क्वालीफाई किया है, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का 100% वेटेज होगा।
  • Category B: जो उम्मीदवार UGC NET पास हैं लेकिन फेलोशिप नहीं पाई हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

पीएचडी के लिए न्यूनतम योग्यता में पोस्टग्रेजुएट डिग्री में कम से कम 55% अंक होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-Non Creamy Layer), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 5% अंक की छूट दी गई है। एमफिल (MPhil) डिग्रीधारी भी निर्धारित अंक के साथ आवेदन कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रक्रिया

अंतिम मेरिट सूची में यूजीसी नेट के अंकों का 70% और इंटरव्यू का 30% वेटेज होगा। इंटरव्यू इग्नू के मैदान गढ़ी, नई दिल्ली परिसर में आयोजित होगा, जिसमें शोध पद्धति, विषय ज्ञान और संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।

पार्ट-टाइम पीएचडी उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

जो उम्मीदवार वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं और पार्ट-टाइम पीएचडी करना चाहते हैं, उन्हें अपने नियोक्ता से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जमा करना होगा, जो आवेदन मार्गदर्शिका में दिए गए प्रारूप के अनुसार होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों की सूची IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed