फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU PhD Admission 2021 ignou extends last date to apply for phd admission entrance exam, know how to apply for it

IGNOU PhD Admission 2021: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 09 Jan 2022 04:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 04:40 PM IST
सार

IGNOU PhD Admission 2021: छात्रों की मांग के बाद पीएचडी 2022 प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब उम्मीदवार 14 जनवरी की रात 11.50 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU PhD Admission 2021 ignou extends last date to apply for phd admission entrance exam, know how to apply for it
IGNOU PHD Admissions 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

IGNOU PhD Admission 2021: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने पीएचडी के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को 14 जनवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि, सीट पीएचडी दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगी।  जो भी योग्य और इच्छुक छात्र अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट  ignou.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पंजीयन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2022 तक रखी गई थी, इसे बढ़ाकर 7 जनवरी 2022 कर दिया गया था। अब तारीखों को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन

IGNOU PhD Admission 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सीनियर डायेक्टर एग्जाम डॉ. साधना पराशर की ओर से शनिवार को एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि छात्रों की मांग के बाद पीएचडी 2022 प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब उम्मीदवार 14 जनवरी की रात 11.50 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की फीस 15 जनवरी रात 11.50 मिनट तक जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU PhD Admission 2021: एनटीए ने लिया फैसला, 18 जनवरी तक त्रुटियों में कर सकेंगे सुधार
छात्रों के लिए आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार के लिए 16 से 18 जनवरी रात 11.50 मिनट तक का समय दिया गया है। अभ्यार्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की वेबसाइट पर पीएचडी कोर्स का ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यार्थी एनटीए की हेल्प डेस्क 01140759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र ignou@nta.ac..in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन

IGNOU PhD Admission 2021: कैसे कर सकते हैं आवेदन?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर जाएं। 

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए पंजीयन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

4. अब आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।

5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed