फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Launches Certificate Programme In Sanskrit

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 12वीं के बाद करें आवेदन

Fri, 09 Jul 2021 02:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 09 Jul 2021 02:00 PM IST
सार

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थी बारहवीं के बाद आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU Launches Certificate Programme In Sanskrit
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थी बारहवीं के बाद आवेदन कर सकते हैं। इस नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in के जरिए  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्कृत में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सर्टिफिकेट कोर्स एक सुनहरा अवसर है। इस सर्टिफिकेट कोर्स की न्यूनतम अवधि छह महीने और अधिकतम अवधि एक साल है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: चौथे सत्र के लिए आवेदन शुरू, 7 चरणों में ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन



15 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जिन छात्रों ने बारहवीं कक्षा पास कर ली है या फिर बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वे इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की फीस 1500 रुपए है, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपए है। आपको बता दें कि इससे पहले इग्नू कई डिग्री कोर्स भी शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?


स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (एसओपीवीए) इग्नू ने हाल ही में मास्टर ऑफ आर्ट्स इन ड्रॉइंग एंड पेंटिंग कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स भी जुलाई सत्र से ही शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय का कहना था कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन समझदार छात्रों को शिक्षा प्रदान करना है जिनके पास पारंपरिक प्रणालियों के माध्यम से ललित कला का अध्ययन करने की पहुंच नहीं है।  हालांकि इस डिग्री कोर्स का माध्यम अंग्रेजी होगा लेकिन छात्रों को हिंदी में अपने असाइनमेंट और परीक्षा को पूरा करने की अनुमति होगी। इस कार्यक्रम की अवधि दो वर्ष है और कुल शुल्क 16,500 रुपये है। जिसका भुगतान छात्र दो किश्तों में कर सकते हैं। इससे पहले इग्नू ने एमए ज्योतिष और ऊर्दू कोर्स शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed