{"_id":"60e7cd6a2f507156c833f8fc","slug":"keam-2021-postponed-due-to-clash-with-jee-main-new-date-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?
Fri, 09 Jul 2021 09:58 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:58 AM IST
सार
- प्रवेश परीक्षा आयुक्त केरल ने केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा को स्थगित कर दिया है। केईएएम परीक्षा को जेईई मेन की परीक्षा तिथि के साथ टकराव के कारण स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई) केरल ने केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा को स्थगित कर दिया है। केईएएम 2021 परीक्षा को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन की परीक्षा तिथि के साथ टकराव के कारण स्थगित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है, वे सीईई की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in के जरिए परीक्षा स्थगित होने की अधिसूचना देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने कहा : सही है मूल्यांकन नीति, नहीं होगा किसी के साथ अन्याय
विज्ञापन
24 जुलाई को होने वाली थी परीक्षा
केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को होना था। लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। आपको बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 6 जुलाई को जेईई मेन 2021 की लंबित परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की थी। जेईई मेन का तीसरा सत्र पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए 20 से 25 जुलाई तक और चौथा सत्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बीएड परीक्षा: फिर आगे बढ़ाई गई तारीख, 30 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा
केईएएम परीक्षा का आयोजन राज्य के संस्थानों में बीटेक, बीआर्क, फार्मेसी और मेडिकल से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उम्मीदवारों के रैंक के आधार पर संबंधित इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर आधारित परीक्षा है। इसका आयोजन केरल, दिल्ली, मुंबई और दुबई में कई केईएएम परीक्षा केंद्रों पर होता है।
कमेंट
कमेंट X