फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU launched India's first online sand art courses, Partners with Sudarsan Pattnaik, Available on SWAYAM

IGNOU: इग्नू ने शुरू किया देश का पहला मुफ्त ऑनलाइन सैंड आर्ट कोर्स, स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध

Tue, 15 Jul 2025 09:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 09:03 PM IST
सार

IGNOU: इग्नू ने पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के साथ मिलकर देश का पहला ऑनलाइन सैंड आर्ट कोर्स शुरू किया है। स्वयं (SWAYAM) प्लेटफॉर्म पर दो मुफ्त कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिकल असाइनमेंट और सर्टिफिकेट शामिल हैं।
 

विज्ञापन
IGNOU launched India's first online sand art courses, Partners with Sudarsan Pattnaik, Available on SWAYAM
Sudarsan Pattnaik - फोटो : X(@sudarsansand)

विस्तार

IGNOU: देश में पहली बार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक के साथ मिलकर ऑनलाइन सैंड आर्ट कोर्स की शुरुआत की है। ये कोर्स केंद्र सरकार के SWAYAM डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इग्नू की ओर से द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, "Introduction to Sand Art" और "Principles and Formats of Sand Art" नाम से ये दोनों कोर्स पटनायक द्वारा डिजाइन और प्रस्तुत किए गए हैं। ये कोर्स सभी आयु वर्ग और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए खुले हैं।

विज्ञापन

भारतीय कला को मिलेगी वैश्विक पहचान

इग्नू की कुलपति उमा कंजिलाल ने इस अवसर पर कहा, “यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उस दृष्टिकोण को साकार करती है, जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा और कला रूपों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की बात कही गई है।”

उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह की पहली पहल है जिसमें रचनात्मक कला को संरचित डिजिटल पाठ्यक्रमों के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पटनायक का सपना साकार

पटनायक ने कहा, “सैंड आर्ट को वैश्विक स्तर पर भारतीय रचनात्मकता का प्रतीक बनाना मेरा सपना था। अब इग्नू और SWAYAM के जरिए हम हजारों लोगों को कहीं से भी इस कला को सीखने का अवसर दे रहे हैं।”

दोनों कोर्सों में वीडियो व्याख्यान, डेमोंस्ट्रेशन, और प्रायोगिक असाइनमेंट शामिल हैं। कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी मिलेगा। शुरुआती कोर्स में मूल उपकरणों और तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि उन्नत पाठ्यक्रम में बड़े आकार की रचनाओं और रेत के जरिए कहानी कहने की कला सिखाई जाएगी।

इच्छुक विद्यार्थी इन कोर्सों में नामांकन के लिए SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट onlinecourses.swayam2.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed