IGNOU June 2025 TEE Result: इग्नू ने जारी किया जून टर्म-एंड परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से कर सकते हैं चेक
IGNOU June TEE Result 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2025 की टर्म-एंड परीक्षा परिणाम की प्रारंभिक घोषणा कर दी है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU June TEE Result 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने आज, 22 जुलाई को जून 2025 की टर्म-एंड परीक्षा (TEE) का परिणाम घोषित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जून की टर्म एंड परीक्षा परिणाम की प्रारंभिक घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम पोर्टल पर जाने के बाद यहां "June 2025 Exam Result (Early Declaration)" लिखा आ रहा है। इसका अर्थ है कि जून की टर्म-एंड परीक्षा का परिणाम प्रारंभिक रूप से घोषित हो चुका है। संबंधित उम्मीदवार मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
इग्नू ने जून टीईई 2025 का आयोजन 12 जून से 19 जुलाई तक किया था। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं – पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
ओपन यूनिवर्सिटी ने जून 2023 परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवारों को ड्रॉप-डाउन से अपना परिणाम प्रकार चुनना होगा और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना नामांकन क्रमांक दर्ज करना होगा।
परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण
इग्नू जून टीईई 2025 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, कार्यक्रम का नाम, पाठ्यक्रम कोड, प्रत्येक पाठ्यक्रम में प्राप्त अंक, असाइनमेंट अंक, सिद्धांत अंक, व्यावहारिक अंक (यदि लागू हो) और समग्र परिणाम स्थिति जैसे विवरण होंगे।
जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में सिद्धांत और असाइनमेंट दोनों में कम से कम 35% और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 40% अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें इग्नू जून टीईई परीक्षा 2025 उत्तीर्ण माना जाएगा। अंतिम परिणाम परीक्षा और असाइनमेंट के संयुक्त अंकों पर आधारित है, जिसमें असाइनमेंट का लगभग 30% वेटेज होता है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार इग्नू जून टीईई परिणाम 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in पर जाएं।
- “टर्म एंड एग्जाम (TEE)” विकल्प चुनें।
- “जून 2025 परीक्षा परिणाम (प्रारंभिक घोषणा)” पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का नामांकन नंबर दर्ज करें।
- “खोज” बटन पर क्लिक करें।
- इग्नू जून टीईई परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X