IGNOU July Admission: ओडीएल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 जून को बंद होगी पंजीकरण विंडो, यहां करें आवेदन
IGNOU July Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए 30 जून, 2024 तक का समय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU July Admission 2024: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत जुलाई सत्र में दाखिले के लिए 30 जून तक आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका है।
उम्मीदवार घर और नौकरी के साथ-साथ ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट की पढ़ाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि छात्र पारंपरिक तीन वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ चार वर्षीय डिग्री की पढ़ाई भी कर सकते हैं।
इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई 2024 सत्र में छात्रों को घर बैठे और नौकरी के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई का मौका मिल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
ओडीएल प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन मोड से पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को ignouiop.samarth.edu.in पर लॉग-इन करना होगा। नए आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा। इसमें आईडी बनने के बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आवेदन पत्र में उम्मीदवार को अपनी जानकारी समेत प्रोग्राम चुनने के बारे में दर्शाना होगा। उम्मीदवार आवेदन जमा करते समय निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। अन्यथा आवेदन रद्द हो जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए ssc@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
IGNOU July Admission 2024: आवश्यक दस्तावेज
- स्कैन की गई तस्वीर (100 KB से कम)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि कोई हो) (200 केबी से कम)
- यदि एससी/एसटी/ओबीसी है तो श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी (200 केबी से कम)
IGNOU July Admission 2024: कैसे करें आवेदन ?
- आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, “जुलाई प्रवेश 2024” लिंक देखें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रम लिंक मिलेंगे।
- अब कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X