फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU January 2025 admissions Registration extended till February 28, check details

IGNOU Admission: इग्नू ने छात्रों को दिया आवेदन का मौका, इस तारीख तक बढ़ी जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण तिथि

Mon, 17 Feb 2025 01:12 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 17 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

IGNOU January 2025 Admissions 2025: इग्नू ने तीसरी बार जनवरी सत्र के प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। इच्छुक पात्र छात्र विभिन्न ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU January 2025 admissions Registration extended till February 28, check details
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IGNOU January 2025 Admissions: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने IGNOU जनवरी 2025 प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in) के माध्यम से इग्नू प्रवेश 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को उल्लिखित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इग्नू जनवरी और जून में यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है। 

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को इग्नू जनवरी 2025 पंजीकरण के लिए अपनी स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
 
उम्मीदवार अपने पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध अपने आवेदन को रद्द कर सकते हैं। आवेदन रद्द करने के लिए आईजीआरएएम (IGRAM) पर मेल या अनुरोध न भेजें।  एक बार रद्द होने के बाद, आवेदन बहाल नहीं किया जाएगा और यदि कोई रिफंड है, तो विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार शुरू किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ignou.ac.in) जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध‘re-registration for January 2025 Session’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने आप को रजिस्टर करने के लिए  ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी डालकर सबमिट कर क्लिक करें।
  • अब आप आवेदन पत्र भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed