IGNOU 2024: इग्नू ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए बढ़ी पंजीकरण की अंतिम तिथि, ऐसे करें आवेदन
IGNOU 2024: इग्नू की तरफ से ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU January 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से सभी ओडीएल/ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए दोबारा पंजीकरण करने की समय सीमा को 15 फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जनवरी 2024 सत्र के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर फिर से पंजीकरण कर सकते हैं। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2024 तक थी।
इग्नू की तरफ से जनवरी 2024 के लिए दोबारा पंजीकरण 05 दिसंबर से शुरू हुआ था और 29 जनवरी को समाप्त होने वाला था। लेकिन अब इसे 15 फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
IGNOU January 2024 ऐसे करें पंजीकरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
-
अब पुनः पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X