फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU January 2024 Admission Last date to register today with late fee, Apply now at ignou.ac.in

IGNOU Admission: इग्नू जनवरी एडमिशन के लिए विलंब शुल्क के साथ आज तक कर सकते हैं आवेदन, फटाफट भर दें फॉर्म

Sun, 10 Mar 2024 12:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 12:27 PM IST
सार

IGNOU January 2024 Admission: इग्नू में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।

विज्ञापन
IGNOU January 2024 Admission Last date to register today with late fee, Apply now at ignou.ac.in
ignou admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IGNOU January 2024 Admission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी एडमिशन सत्र 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 10 मार्च को बंद कर देगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।

विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इग्नू के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी:

  • फोटोग्राफ (100 KB से कम)
  • हस्ताक्षर (100 KB से कम)
  • शैक्षणिक योग्यता (200 KB से कम)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (200 KB से कम)
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (200 केबी से कम)
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें

इग्नू आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'नया पंजीकरण' बटन पर क्लिक करें।
  • अपने आप को पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed