IGNOU Admission: इग्नू जनवरी एडमिशन के लिए विलंब शुल्क के साथ आज तक कर सकते हैं आवेदन, फटाफट भर दें फॉर्म
IGNOU January 2024 Admission: इग्नू में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU January 2024 Admission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी एडमिशन सत्र 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 10 मार्च को बंद कर देगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इग्नू के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी:
- फोटोग्राफ (100 KB से कम)
- हस्ताक्षर (100 KB से कम)
- शैक्षणिक योग्यता (200 KB से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र (200 KB से कम)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (200 केबी से कम)
आवेदन कैसे करें
इग्नू आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'नया पंजीकरण' बटन पर क्लिक करें।
- अपने आप को पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पेज डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X