IGNOU: सभी सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब भी है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सभी सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई 2019 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
इग्नू ने सभी प्रोग्राम्स में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से री-रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख भी आगे बढ़ाकर 31 जुलाई 2019 कर दी है।
इन कोर्सेज में हो रहे हैं ऑनलाइन आवेदन
एडवांस्ड सर्टिफिकेट इन पावर डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट, इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी, पीजी सर्टिफिकेट इन एडल्ट एजुकेशन, साइबर लॉ, पेशेंट प्रैक्टिस बांग्ला हिन्दी ट्रांसलेशन, मलयालम हिन्दी ट्रांसलेसन, एग्रीकल्चर पॉलिसी, गांधी एंड पीस स्टडीज, इनफॉर्मेशन एंड असिस्टिव टेक्नोलॉजीज फॉर द इंस्ट्रक्टर्स ऑफ विजुअली इंपेयर्ड, जियोइनफॉर्मेटिक्स, एक्यूपंक्चर, क्लाइमेट चेंज, सर्टिफिकेट इन विजुअल आर्ट्स पेंटिंग, अप्लायड आर्ट्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स - थियेटर आर्ट्स, हिंदुस्तानी म्यूजिक, भरतनाट्यम, अरेबिक लैंग्वेज, फ्रेंच लैंग्वेज, रशियन लैंग्वेज, डिजास्टर मैनेजमेंट, एनवायर्नमेंटल स्टडीज, एनजीओ मैनेजमेंट, बिजनेस स्किल्स, टीचिंग इंग्लिश, फंक्शनल इंग्लिश व अन्य।
ऑफलाइन आवेदन सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ में लिए जा रहे हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस और फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भर कर उन्हें इग्नू के संबंधित क्षेत्रीय केंद्र पर जमा करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट onlineadmission.ignou.ac.in विजिट कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X