{"_id":"6519474d8f54c80da406d379","slug":"ignou-extends-july-2023-admission-process-till-october-10-apply-at-ignouadmission-samarth-edu-in-2023-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: जुलाई प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी आगे, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई; जानें आवेदन करने का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU: जुलाई प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी आगे, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई; जानें आवेदन करने का तरीका
Sun, 01 Oct 2023 03:50 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:50 PM IST
सार
IGNOU: इग्नू ने सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोड़कर, बाकी के कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2023 में प्रवेश की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवारों को इस तारीख तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
ignou admission
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
IGNOU: इंदिरा गांधी नेशनल ऑपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोड़कर, विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2023 में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ignouadmission.samarth.edu.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीवारों को प्रोग्राम फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। इग्नू फीस भुगतान के लिए वीजा (Visa) और मास्टर कार्ड (Mastercard) के क्रेडिट और डेबिट कार्ड को एक्सेप्ट करता है। इसके अलावा, उम्मीदवार नेट बैंकिंग के जरिए भी अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इग्नू करेगा आवेदन पत्र की जांच
शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवार के आवेदन पत्र की जांच इग्नू स्टाफ द्वारा की जाएगी। फॉर्म की समीक्षा करने के बाद इग्नू आपके पंजीकृत ईमेल पते पर इसकी पुष्टि भेजेगा। यदि आवेदन में कोई कमी पाई जाती है, तो भी इग्नू आपसे संपर्क करेगा।
विज्ञापन
ऐसे करें पंजीकरण
- आधिकारिक वेबसाइट - ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं
- नए पंजीकरण या पुनः पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
- यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
री-रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- फोटोग्राफ (100 KB से कम)
- हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता की प्रति (200 KB से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि (यदि कोई हो) (200 केबी से कम)
- यदि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ी जाति है तो श्रेणी प्रमाण पत्र की प्रति (200 केबी से कम)
कमेंट
कमेंट X