फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU extended December 2020 exam form deadline

इग्नू ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाई, जानें लास्ट डेट

Mon, 14 Dec 2020 06:32 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 14 Dec 2020 06:32 PM IST
सार

  • परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई
  • टर्म एंड परीक्षाएं फरवरी, 2021 में आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं

विज्ञापन
IGNOU extended December 2020 exam form deadline
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सोमवार को इग्नू टर्म एंड एग्जाम दिसंबर 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी है। इग्नू की ओर से सेमेस्टर अवधि वाली परीक्षाएं फरवरी, 2021 में आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट्स / इंटर्नशिप / फील्ड वर्क जर्नल्स (ऑनलाइन / ऑफलाइन मोड) जमा करने की अंतिम तारीख को भी 31 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दी गई है। दूरस्थ शिक्षा माध्यम के स्वयंपाठी छात्र इग्नू के दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन ignou.ac.in पर जमा कर सकते हैं।  
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी विवरण इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जाम 2020 एक्सटेंडेंड डेट पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म कैसे जमा करें :
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर टर्म एंड एग्जाम फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
निर्देश पढ़ें और डिक्लेयरेशन की जांच करें।
अपना प्रोग्राम कोड, नामांकन संख्या दर्ज करें।
भुगतान का तरीका चुनें और लॉग इन करें।
जन्म तिथि, लिंग और पसंदीदा परीक्षा केंद्र कोड सहित अपना विवरण दर्ज करें। 
पाठ्यक्रम कोड का चयन करें, फॉर्म जमा करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
अपने फॉर्म और रसीद नंबर की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed