IGNOU Entrance Test 2024: इग्नू प्रवेश परीक्षा पंजीकरण का आखिरी दिन, ऐसे भरें फॉर्म
IGNOU Entrance Test Registration 2024: इग्नू प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया का आज आखिरी मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU Entrance Test 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 03 जनवरी 2024 आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार बीएड, बी.एससी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।
IGNOU 2024 परीक्षा विवरण
पीएचडी (जुलाई 2023 सत्र के लिए), बी.एससी नर्सिंग और बी.एड (जनवरी, 2024 सत्र के लिए) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये के विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। इग्नू प्रवेश परीक्षा 07 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी।
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 एक वार्षिक प्रवेश परीक्षा है जो विश्वविद्यालय द्वारा योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। जो लोग प्रवेश परीक्षा के सभी राउंड के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें 2-वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इग्नू बीएड पाठ्यक्रम में उम्मीदवार का अंतिम प्रवेश प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
इग्नू बीएड आवेदन पत्र 2024 के लिए आवेदन करने की न्यूनतम पात्रता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक की डिग्री है। आधिकारिक वेबसाइट पर इग्नू बीएड आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 03 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई थी।
कमेंट
कमेंट X