फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU BEd and BSc Nursing Admission 2022 Last Date to Apply for Entrance Exam Extended Check New Dates and How to Apply at ignou.ac.in

IGNOU Admission: इग्नू बीएससी नर्सिंग और बीएड दाखिला आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 17 Apr 2022 10:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 10:58 PM IST
सार

IGNOU BEd and BSc Nursing Admission : बीएड यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला आवेदन के लिए एप्लीकेशन विंडो रविवार, 17 अप्रैल को बंद होने वाली थी। हालांकि, इग्नू ने आवेदन की समय सीमा के विस्तार के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन
IGNOU BEd and BSc Nursing Admission 2022 Last Date to Apply for Entrance Exam Extended Check New Dates and How to Apply at ignou.ac.in
IGNOU Entrance Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

IGNOU Entrance Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इग्नू बीएससी और बीएड नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन विंडो की समय-सीमा बढ़ा दी है। इग्नू (IGNOU) द्वारा जनवरी सत्र 2022 के लिए बीएड और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इससे पहले, बीएड यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला आवेदन के लिए एप्लीकेशन विंडो रविवार, 17 अप्रैल को बंद होने वाली थी। हालांकि, इग्नू ने आवेदन की समय सीमा के विस्तार के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन

 

IGNOU Admission इग्नू में दाखिले के लिए आठ मई को होगी प्रवेश परीक्षा 

इग्नू की ओर से उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिला हेतु प्रवेश परीक्षा आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि को 24 अप्रैल, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जा सकते हैं और आवेदन पत्र भर सकते हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से बीएससी और बीएड नर्सिंग 2022 के लिए प्रवेश परीक्षा 08 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU Admission बीएससी और बीएड नर्सिंग के लिए आवेदन संबंधी जानकारी

परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन भरते समय, उम्मीदवार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अपना परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। संबंधित शहर में परीक्षा केंद्र की बैठक क्षमता खत्म होने के बाद अन्य नजदीकी शहरी परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। 

 

विज्ञापन

IGNOU Admission: नर्सिंग और बीएड दाखिला परीक्षा में कैसे करे आवेदन?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक इग्नू वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) प्रवेश परीक्षा और बीएड दाखिला परीक्षा 2022 सत्र के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। 
  3. यहां रजिस्ट्रेशन के लिए एक नया पेज खुलेगा। 
  4. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और खुलने वाले लॉगिन पेज पर रजिस्टर या लॉगिन करें।
  5. सभी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यताएं भरें।
  6. स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और अगले बटन पर क्लिक करें।
  7. ऑनलाइन आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें और सभी दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों की हार्ड कॉपी / फोटो कॉपी संलग्न करें। 
  9. छात्र ध्यान दें कि सभी दस्तावेज काउंसलिंग के दौरान जमा करने होंगे, इसलिए संभाल कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed