IGNOU Admission 2025: इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण
IGNOU Registration 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने सर्टिफिकेट और सेमेस्टर कोर्स को छोड़कर अपने कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम बढ़ा दी है। यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा मौका है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिन्हें अधिक समय की जरूरत थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सर्टिफिकेट और सेमेस्टर कोर्स को छोड़कर ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी है। पहले यह 15 मार्च थी।
इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in) पर जाकर कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन मोड के कार्यक्रमों के लिए आवेदन http://ignouiop.samarth.edu.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आवेदन के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य होगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, "आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (प्रमाणपत्र और सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर): 31 मार्च 2025। कृपया ध्यान दें: आवेदन जमा करने के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य है। कृपया आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी डीईबी आईडी बनाएं।"
आवश्यक दस्तावेज
नए उपयोगकर्ताओं को "नया पंजीकरण" बटन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा, प्रत्येक आवेदक को एक डीईबी आईडी बनानी होगी, जो आवेदन जमा करने के लिए अनिवार्य है। आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)
आवेदन शुल्क
यदि कोई छात्र अपना आवेदन रद्द करना चाहता है, तो यह विकल्प आवेदक के लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध है। एक बार आवेदन रद्द करने के बाद, इसे पुनः बहाल नहीं किया जा सकता। यदि प्रवेश की पुष्टि के बाद रद्दीकरण किया जाता है, तो कार्यक्रम शुल्क (₹2000 तक) का 15% कटौती के साथ धनवापसी की जा सकती है
आवेदकों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में विश्वविद्यालय द्वारा धन वापसी की जा सकती है।
ऐसे करें आवेदन
इग्नू पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in) पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और "IGNOU रजिस्ट्रेशन" विकल्प चुनें।
- अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- लॉगिन करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करें।
कमेंट
कमेंट X