फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If you have a strong idea of business and startup then you will get a reward of 25 lakhs

अगर आपके पास है बिजनेस और स्टार्टअप का दमदार आइडिया, तो पाओगे 25 लाख का इनाम

Wed, 04 Oct 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
If you have a strong idea of business and startup then you will get a reward of 25 lakhs
www.ead.ecell-iitkgp.org पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं

आईआईटी खड़गपुर की ई-सेल की ओर से इंडिया एंटरप्रिन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव 2017 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आपको बिजनेस और स्टार्टअप का आइडिया बताना होगा। सर्वश्रेष्ठ आइडिया बताने वाले को 25 लाख का इनाम दिया जाएगा। इससे पहले चार अक्तूबर को कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए www.ead.ecell-iitkgp.org पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस दौरान एंटरप्रिन्योरशिप अवेयरनेस ड्राइव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आप को ऑनलाइन आइडिया भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोजन सदस्य मयंक से 08318838929 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

प्लेन बनाओ, उड़ाओ और इनाम पाओ
अगर आपमें प्लेन (मॉडल) बनाने का हुनर है तो आपके पास आईआईटी कानपुर में होने वाले बोइंग नेशनल एयरोमॉडलिंग फेस्टिवल का हिस्सा बनने का अच्छा अवसर है। विजेताओं को लाखों के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। किसी भी संकाय से पढ़ाई कर रहे कॉलेज के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन iitk.ac.in/dord/boeing/beia पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन

फेस्टिवल चार और पांच नवंबर को है। पहले आपको आईआईटी के वरिष्ठ छात्रों की मदद से रिमोर्ट कंट्रोल प्लेन तैयार करना होगा और फिर उसे अगले दिन ट्रायल के लिए उड़ाना होगा। सबसे अच्छा प्लेन बनाने वालों का चयन किया जाएगा, ये 15 से 18 मार्च के बीच टेककृति-2018 महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसमें विजयी आने वालों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली में होने वाले फाइनल मुकाबले में भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed